सब्सक्राइब करें

कोरोना की दूसरी लहर का खौफ : अब तक 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन, 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
CORONA : Here is the list of cities where government imposed night curfew and lockdown
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 23,000 से ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले सामने आए। ये बीते कुछ दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और केरल समेत छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र (7067), पंजाब (667), कर्नाटक (345), गुजरात (239), हरियाणा (259), छत्तीसगढ़ (192) और दिल्ली (120) में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में देश के 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन और 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। देखें पूरी सूची...    

Trending Videos

महाराष्ट्र : इस जिले में लगा 3 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

CORONA : Here is the list of cities where government imposed night curfew and lockdown
फाइल फोटो - फोटो : iStock

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला में आज यानी शुक्रवार रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार यानी 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले में शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। वहीं पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब : राज्य के 8 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, पुलिस को सख्ती बरतने का आदेश 

CORONA : Here is the list of cities where government imposed night curfew and lockdown
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मोहाली जिले में अब तक कोरोना से 394 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1100 से अधिक सक्रिय मामले हैं। जिसकी वजह से शुक्रवार को आयोजित बैठक में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोह आदि में भी नजर रखी जाएगी। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में भी प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

तमिलनाडु : 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

CORONA : Here is the list of cities where government imposed night curfew and lockdown
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

रविवार को राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों और यात्रा के दौरान लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्क प्लेस पर दो गज की दूरी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed