{"_id":"5e7f08ee8ebc3e76d216897d","slug":"corona-in-india-train-coaches-being-prepared-as-isolation-wards-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः आइसोलेशन वॉर्ड में बदलने को तैयार ट्रेन की बोगियां, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनाः आइसोलेशन वॉर्ड में बदलने को तैयार ट्रेन की बोगियां, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
Link Copied
देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रहा है। इसके लिए सरकार तमाम तरीके अपना रही है। कोरोने से संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए ट्रेनों की बोगियों को तैयार किया जा रहा है। मरीजों के लिए कैबिन तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेन की बोगियों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जरूरी सामान रखे जा रहे हैं। ट्रेनों को सेनेटाइज करने के बाद उसके एक-एक कोच को एक वार्ड के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि हम आतंरिक इलाकों या जिस भी क्षेत्र को कोच की जरूरत होगी, वहां सेवा देंगे।
Trending Videos
2 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
मरीजों की सुविधा के लिए बीच के बर्थ को एक तरफ से हटाया गया है, साथ ही सामने वाली सभी तीनों सीटों को भी हटाया गया है। बर्थ पर चढ़ने के लिए लगाई गईं सभी सीढ़ियों को भी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
आइसोलेशन कोच तैयार करने के लिए बाथरूम, गलियारे और दूसरी जगहों पर भी फेरबदल किया गया है। कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं।
4 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
देश बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस तरह की तैयारियों में रेलवे की मदद ली जा रही है। इसके लिए सभी खाली रैक की स्थिति देखी जा रही है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा
- फोटो : ANI
रायबरेली और चेन्नई में कोच बनाने वाले रेल कारखानों से कहा गया है कि वो इस तरह के कोच बनाएं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें ट्रेनों के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।