Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Coronavirus can be fatal with dengue, Scientists revealed after study on antibodies to dengue and corona
{"_id":"5f0a540300f233409b1e78b6","slug":"coronavirus-can-be-fatal-with-dengue-scientists-revealed-after-study-on-antibodies-to-dengue-and-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेंगू के साथ और घातक हो सकता है कोरोना, यहां पढ़ें क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डेंगू के साथ और घातक हो सकता है कोरोना, यहां पढ़ें क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:36 AM IST
सार
डेंगू और कोरोना की एंटीबॉडी पर अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का खुलासा
मानसून में मच्छरजनित रोगों का प्रकोप, आते हैं हजारों केस
कोरोना-डेंगू के साथ आने पर टेस्ट रिपोर्ट भी आ सकती है गलत
विज्ञापन
1 of 6
डेंगू के साथ और घातक हो सकता है कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले डेंगू की चपेट में आ चुका व्यक्ति अब अगर कोरोना संक्रमित होता है तो उसकी जांच रिपोर्ट गलत आ सकती है। दरअसल, डेंगू के साथ मिलकर कोरोना वायरस जांच को चकमा दे रहा है। डेंगू और कोरोना दोनों के ही एंटीबॉडी मिश्रित होकर जांच पर असर डालते हैं, जिसके चलते फाल्स पॉजिटिव (झूठा संक्रमण) रिपोर्ट आने की आशंका बढ़ जाती है।
सीएसआईआर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बॉयोलॉजी, आईपीजेएमईआर, कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों व वैज्ञानिकों ने मिलकर डेंगू व कोरोना की एंटीबॉडी पर अध्ययन किया है। इस दौरान इन्होंने वर्ष 2017 में डेंगूग्रस्त मरीजों की एंटीबॉडी और कोरोना की एंटीबॉडी, दोनों पर परीक्षण किए। पता चला है कि 13 में से पांच सैंपल ने फाल्स पॉजिटिव रिपोर्ट दी।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
यानि किसी को कोरोना न होते हुए भी उसके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। मानसून में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोग सालाना हजारों लोगों को चपेट में लेते हैं। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि कोरोना काल में इन रोगों को लेकर एहतियात की जरूरत है। सीरो सर्वे या एंटीबॉडी जांच के दौरान यह पूछा जाना चाहिए कि व्यक्ति को कभी डेंगू हुआ था या नहीं। अगर वह पहले डेंगूग्रस्त था तो उसकी एंटीजन जांच जरूरी है।
3 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल पहले ही मानसून को लेकर सतर्कता बरतने की अपील कर चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों में भी कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं। इसीलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मानसून को लेकर राज्यों को अलर्ट पर रहते हुए कोरोना संकट से जूझने पर जोर देने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पेरू के लीमा में कोविड 19 के मरीजों की देखभाल के लिए गहन चिकित्सा इकाई में तैनात चिकित्सा कर्मी।
- फोटो : PTI
दो तरह की किट में परिणाम एक जैसे
अध्ययन के दौरान डेंगू एंटीबॉडी को लेकर कोरोना की एंटीबाडी आईजीजी व आईजीएम का परीक्षण किया गया तो दो अलग-अलग तरह की किटों का इस्तेमाल करने के बाद भी फाल्स पॉजिटिव सामने आया। कोलकाता स्थित आईपीजीएमईआर के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. केया बासु ने बताया कि देश में कोरोना के फैलाव का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर और एंटीजन के अलावा एंटीबॉडी जांच पर भी ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति में डेंगू की एंटीबॉडी है तो कोरोना का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। इन दोनों के बीच कुछ एंटीजेनिक समानताएं हैं, जिन्हें नजरदांज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सिंगापुर में भी मिल चुके हैं केस
सीएसआईआर-आईआईसीबी के इन्फेक्शन डिसीज एंड इम्यूनोलॉजी डिवीजन के प्रो. सुब्रत राय का कहना है कि रैपिड एंटीबॉडी किट्स के जरिए डेंगू और कोरोना जांच की गई थी ताकि दोनों में समानता होने या न होने का पता चल सके। सिंगापुर में भी इस तरह के मामले मिल चुके हैं। अध्ययन में पता चला है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण डेंगू के रूप में गुमराह कर सकते हैं। क्योंकि दोनों के बुखार में काफी समानता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।