सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में तेजी से बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग, इन खास वजहों से खरीद रहे हैं लोग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Demand for CNG cars is increasing rapidly in Corona Era, people are buying due to these reasons
CNG mechanic - फोटो : DNA

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी नुकसान झेल रही ऑटो इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे वापस पटरी पर आने लगी है। मई के मुकाबले जून महीने में हर कंपनी की बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। दरअसल 50 दिनों के लॉकडाउन के बाद जब वापस से शोरूम खुलने लगे तो सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या लोग कोरोना काल में वाहनों की खरीदारी करेंगे? लेकिन जिस तेजी से बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है, कहना गलत नहीं होगा कि ऑटो इंडस्ट्री उम्मीद से अच्छा परफॉर्म कर रही है। कोरोना काल में एक ट्रेंड जो देखने को मिल रहा है उसके मुताबिक ग्राहक दो पहिया वाहन या सस्ती कारें ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं, इस दौरान सीएनजी कारों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सीएनजी की बिक्री और भी ज्यादा होने वाली है।

Trending Videos
Demand for CNG cars is increasing rapidly in Corona Era, people are buying due to these reasons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कार और ईंधन की कीमतें

बीएस-6 नॉर्म्स के बाद डीजल की कारें महंगी हो गई हैं। इसके अलावा डीजल की कीमतें पेट्रोल के बराबर आ गई हैं। ऐसे में ग्राहकों का रुख तेजी से सीएनजी कारों की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले आधा है। यानी सीएनजी की कारें न सिर्फ कीमत में सस्ती हैं बल्कि ये बचत में भी फिट बैठती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Demand for CNG cars is increasing rapidly in Corona Era, people are buying due to these reasons
Maruti S-CNG Cars - फोटो : For Refernce Only

आपदा बना अवसर

कोरोना काल में मेट्रो बंद है। वहीं, बसों में 20 लोगों को बैठने की अनुमति दी गई है। इसके कारण जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या जो ग्राहक डीजल या पेट्रोल कारों को बजट की वजह से नहीं खरीद सकते, उनके लिए सीएनजी की कार एक बेहतर विकल्प बन रही है।

Demand for CNG cars is increasing rapidly in Corona Era, people are buying due to these reasons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मारुति की सीएनजी कारों की बढ़ेगी बिक्री

उम्मीद जताई जा रही है कि वित्तवर्ष 2021 में मारुति की सीएनजी कारों की बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस दौरान कंपनी 144,000 यूनिट्स की बिक्री कर सकती है।

विज्ञापन
Demand for CNG cars is increasing rapidly in Corona Era, people are buying due to these reasons
Hyundai Grand i10 CNG - फोटो : Social Media

ह्यूंदै ला रही है सीएनजी कार

मारुति सुजुकी को टक्कर देने के लिए इस साल के आखिर में ह्यूंदै अपनी नई सीएनजी कार को लॉन्च करने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed