ये दुनिया अजब-गजब और रोमांचक चीजों से भरी हुई है। इस धरती पर ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी शारीरिक संरचना या अजीबोगरीब कामों के वजह से जाने जाते हैं। जैसे कि कोई सबसे लंबा है, किसी के नाखून बड़े हैं तो कोई अपने लंबे बालों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी लंबी टांगों की वजह से चर्जा में है।
ये है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी महिला, पैरो की लंबाई जान हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस महिला का नाम रेन्सेखहॉरलू बड है। रेन्सेखहॉरलू को लोग प्यार से रेन के नाम से बुलाते हैं। रेन की हाइट 6 फुट 9 इंच है और इनके पैरों की लंबाई कमर से एड़ी तक 52.8 इंच है। पैरों की लंबाई के वजह से रेन को दुनिया की दूसरी सबसे लंबे पैरों वाली महिला हैं।
रेन्सेखहॉरलू बड का जन्म मंगोलिया में हुआ था लेकिन अब वो अमेरिका शिकागो में रहती हैं। रेन को अपनी टांगों से काफी लगाव है। इतना ही नहीं वो अपनी टांगों को दिखाने के लिए शॉर्ट्स पहनती हैं। हालांकि, रेन को अपनी लंबी टांगों की वजह कई तरह री परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर, क्लब, ऑफिस समेत किसी भी जगह पर एंट्री लेने में उन्हें काफी परेशानी होती है।
रेन को यह लंबाई विरासत में मिली है। इनके पिता की लंबाई 6 फीट 10 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। एक समय ऐसा भी था कि रेन को अपनी टांगें बिल्कुल ही पसंद नहीं थी और वो इसे अक्सर छिपाने की कोशिश करती रहती थी। लेकिन अब रेन को अपनी टांगों से बहुत प्यार है और इसे छिपाने के बजाए लोगों को दिखाती हैं।
सोशल मीडिया पर रेन काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रेन एक ब्रांड की मॉडलिंग करती हैं, जो लंबी लड़कियों के लिए लेगिंग्स बनाता है।
Chubby Renny💟💟💟 #renny #tallest #tallgirl #longlegsfordays #longlegsgirl
A post shared by Renny🥰😘🤗 (@rentsenkhorloo_bud) on