सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस का टेस्ट प्राइवेट लैब में कैसे कराएं टेस्ट, क्या है फीस, सबकुछ एक ही जगह जानें

बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 25 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
coronavirus test cost in India in private lab, fee and home sample collections, All you need to know
coronavirus test - फोटो : pti

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये संख्या और बढ़ सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि भारत में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए जितनी टेस्टिंग होनी चाहिए उतनी नहीं हो रही है। इस बात को खारिज करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव कह चुके हैं कि देश में पर्याप्त टेस्टिंग हो रही है और भारत हर दिन 10 हजार टेस्ट करने में सक्षम है। आईसीएमआर के मुताबिक़ 24 मार्च सुबह 10 बजे तक 20,864 सैंपल टेस्ट किए गए।

Trending Videos
coronavirus test cost in India in private lab, fee and home sample collections, All you need to know
मरीजों का इलाज करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अब निजी लैब से भी करा सकते हैं टेस्ट
भारत में प्राइवेट लैब्स को टेस्टिंग की मंजूरी दी जा चुकी है। आईसीएमआर के डॉ। रमन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, "मंगलवार को 22 लैब चेन को मंज़ूरी दी गई है। इन लैब्स के देशभर में कुल साढ़े 15 हजार कलेक्शन सेंटर हैं।" लेकिन डॉ। रमन ने लोगों से अपील की है कि खुद जाकर प्राइवेट लैब में टेस्ट ना कराएं। "डॉक्टर की सलाह पर ही टेस्ट कराएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus test cost in India in private lab, fee and home sample collections, All you need to know
lal pathlabs - फोटो : lal pathlabs

लालपैथ लैब ने शुरू की टेस्टिंग
डॉ। लाल पैथ लैब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद लाल ने बताया, "लाल पैथ लैब्स में कोविड-19 की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस टेस्ट की कीमत 4500 रुपये होगी। जिसमें स्क्रीनिंग और कंफर्मेशन टेस्ट शामिल है। टेस्ट कराने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और फॉर्म 44 (जो वो देंगे) और पहचान पत्र की जरूरत होगी।" आईसीएमआर ने प्राइवेट लैब्स के लिए टेस्टिंग की जो गाइडलाइन्स जारी की हैं, उनके मुताबिक प्राइवेट लैब्स कोरोना की जांच के लिए 4500 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकतीं। आईसीएमआर के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित संदिग्ध मामलों में प्राइवेट लैब स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अधिकतम 1,500 रुपये ले सकते हैं और कंफर्मेशन टेस्ट के लिए अतिरिक्त 3,000 रुपये लेने की इजाजत दी गई है। आईसीएमआर ने निजी लैब से अपील भी की है कि हो सके तो वो मुफ्त में या सब्सिडी पर कोरोना का टेस्ट करें।

coronavirus test cost in India in private lab, fee and home sample collections, All you need to know
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

निजी लैब से कौन टेस्ट करा सकता है?
गाइडलाइन्स के मुताबिक, अगर आपको बुखार आ रहा है और खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो आपको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा। वहां डॉक्टर तय करेंगे कि आपको नोवेल कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का टेस्ट कराना चाहिए या नहीं। तो क्या टेस्ट के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे? फॉर्म 44 (कोविड-19), जिसे डॉक्टर ने पूरा भरा हो और हस्ताक्षर किये हों, स्टैम्प लगाया हो। साथ ही रेफर करने वाले डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी जरूरी है। सैम्पल लिए जाने के वक्त संभावित मरीज का सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट) और फोन नंबर देना होगा। इन दस्तावेजों के बिना टेस्ट नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन
coronavirus test cost in India in private lab, fee and home sample collections, All you need to know
demo

टेस्ट के लिए बुकिंग कैसे कर सकते हैं?
सरकार ने टेस्ट के लिए जिन लैब्स को मंजूरी दी है। उनमें से किसी एक की वेबसाइट पर जाकर या उसके मोबाइल एप के जरिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और ऑनलाइन घर से कलेक्शन का स्लॉट बुक कर सकते हैं या उनके कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर सकते हैं। आपके फॉर्म 44 और प्रिस्क्रिप्शन की पुष्टि करने के बाद लैब वाले सैंपल पिकअप को री-कंफर्म करेंगे। टेस्ट बुक करने के लिए आपको लैब पर बिलकुल नहीं जाना है। ऑनलाइन ही बुकिंग कीजिए। और सैंपल आपके घर पर ही आकर लिया जाएगा। सैंपल लेने के लिए आने वाला व्यक्ति पूरी तरह प्रशिक्षित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed