फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपत्तिजनक वीडियो ने मचाया बवाल, लखीमपुर में कर्फ्यू की तस्वीरें

Fri, 03 Mar 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 03 Mar 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Curfew Imposed in Lakhimpur Kheri Over Objectionable Video, Pictures

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को शहर में बवाल होने पर रात साढ़े नौ बजे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। 

Curfew Imposed in Lakhimpur Kheri Over Objectionable Video, Pictures

वीडियो वायरल करने के मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को दोपहर में चुपचाप जेल भेजे जाने से भड़के दूसरे समुदाय के लोग रात में सड़क पर उतर आए और शहर में जगह-जगह तोड़फोड़ की। इस दौरान गोली चलने से दो लोगों के घायल होने की घटना हो गई, इसे देखते हुए ही डीएम ने एहतियातन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया। वायरल हो रहे वीडियो में बहुसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

Curfew Imposed in Lakhimpur Kheri Over Objectionable Video, Pictures

मामले में एसपी मनोज कुमार झा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को ही मुख्य अभियुक्त महाराजनगर के रहने वाले माज अहमद को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में माज अहमद ने खुलासा किया कि करीब 10 दिन पहले उसने अपने मकान में किराए पर रहने वाले आरिफ और फैजल के साथ यह वीडियो शूट किया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Curfew Imposed in Lakhimpur Kheri Over Objectionable Video, Pictures

अभियुक्तों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं और 295 क, 153 (बी) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को पुलिस ने कोतवाली के बजाय गुप्त स्थान पर रखा, जिसके बाद गुरुवार को दोपहर बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोर्ट न ले जाकर सीधे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Curfew Imposed in Lakhimpur Kheri Over Objectionable Video, Pictures

एसपी मनोज कुमार झा खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने माइक से लोगों को समझाया और रासुका लगाने का आश्वासन दिया। कुछ देर तो शांति दिखी, मगर फिर नारेबाजी करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए। रोडवेज बस अड्डा रोड, मेन रोड और खपरैला बाजार में रेमंड व अन्य कई प्रमुख कंपनियों के शोरूम में तोड़फोड़ कर दी। दो मोटर साइकिलों में भी आग लगा दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed