साल 2019 खास होने के साथ ही दुखद भी रहा। इस साल राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़ी कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को छोड़ दिया। इसमें राजनीति की सुषमा से लेकर कांग्रेस की बेटी का नाम भी शामिल है। जानिए उन हस्तियों के नाम जिन्होंने साल 2019 में दुनिया को कहा अलविदा-
Year Ender 2019: ये बड़े शख्सियत, जिन्हें भारत ने खो दिया
नामवर सिंह
हिंदी के जाने माने साहित्यकार नामवीर सिंह ने 19 फरवरी को दुनिया को अलविदा कर दिया। साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजे जा चुके नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में आलोचना को एक नया आयाम दिया। ‘छायावाद’, ‘इतिहास और आलोचना’, ‘कहानी नयी कहानी’, ‘कविता के नये प्रतिमान’, ‘दूसरी परम्परा की खोज’ और ‘वाद विवाद संवाद’ उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। उन्होंने हिंदी की दो पत्रिकाओं ‘जनयुग’ और ‘आलोचना’ का संपादन भी किया।
मनोहर परिकर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने 17 मार्च को अंतिम सांस ली। उन्होंने देश के रक्षामंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। सर्जिकल स्ट्राइक के समव वे ही देश के रक्षामंत्री थे।
शीला दीक्षित
कांग्रेस की बेटी के उपनाम से प्रसिद्ध दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली। उनके नेतृत्व में 1998 से 2013 तक लगातार कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनी रही।
सुषमा स्वराज
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुशल वक्ता और जानी मानी राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज ने केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। विदेशमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों से सोशल मीडिया के माध्यम से अटूट आत्मीय संबंध कायम किया।