{"_id":"5c11f8abbdec2241c31d28dc","slug":"deep-submergence-rescue-vehicle-purchased-from-uk-inducts-in-indian-navy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौसेना में शामिल हुई 2000 करोड़ की पनडुब्बी, इसकी खूबियां जान पड़ जाएंगे हैरत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना में शामिल हुई 2000 करोड़ की पनडुब्बी, इसकी खूबियां जान पड़ जाएंगे हैरत में
Thu, 13 Dec 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Navy submarine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय नौसेना अपनी ताकत लगातार बढ़ाती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एक रेस्क्यू पनडुब्बी को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) पनडुब्बी को 2,000 करोड़ में ब्रिटेन से खरीदा गया है।
2 of 5
Navy submarine
- फोटो : PTI
इस पनडुब्बी की खासियत ये है कि जरूरत पड़ने पर इसे एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। दरअसल, यह एक रेस्क्यू सबमरीन है, जो समुद्र में 12 से 18 घंटे तक पानी में रहकर 15 लोगों को बचाने में सक्षम है। इस सबमरीन के नौसेना बेड़े में शामिल हो जाने से देश के समुद्री तट वाले 6 राज्यों को लाभ मिलेगा।
3 of 5
Navy submarine
- फोटो : Social Media
ट्रायल के दौरान इस सबमरीन ने 650 मीटर की गहराई तक गोता लगाया था। बताया जा रहा है कि इस पनडुब्बी को नौसेना बेड़े में शामिल करने से पहले 60 दिन तक इसका परीक्षण किया गया। मानसून के खराब मौसम में भी इसकी क्षमता की जांच की गई, तब जाकर इसे सेना में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Navy submarine
- फोटो : PTI
फिलहाल इस पनडुब्बी को पश्चिम रेस्क्यू यूनिट में कैप्टन अरुण जॉर्ज की अगुआई में तैनात किया गया है, जो शिपिंग कार्पोरेशन के साबरमती जहाज पर है। बता दें कि भारत के पास इस वक्त सिंधु घोष वर्ग की 9, शिशुमार वर्ग की 4 पनडुब्बियों के अलावा कलवरी क्लास और परमाणु संचालित पनडुब्बियां भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Navy submarine
- फोटो : Social Media
हालांकि फिलहाल एक ही रेस्क्यू सबमरीन को नौसेना में शामिल किया गया है। दूसरी पनडुब्बी जनवरी के अंत तक भारत को मिलेगी, जिसका समुद्री ट्रायल विशाखापट्टनम के नेवल डाकयार्ड में किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।