दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अंधकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है। खास बात ये है कि यह त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि उनका तरीका कुछ अलग होता है। आइए जानते हैं भारत के अलावा वो कौन से देश हैं, जहां दीपावली मनाई जाती है।
Diwali 2019: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दीपावली, लेकिन तरीका है अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली को 'तिहाड़' के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं, जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है।
जापान
दीपावली के दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।
म्यांमार
भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित देश म्यांमार में भी लोग दीपावली बड़े धूमधाम से मनाते हैं, क्योंकि यहां भारतीयों की संख्या ज्यादा है। इस दिन लोग यहां देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और मिठाईयां और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। इसके अलावा इस उत्सव पर लोग लोक गीत और सांस्कृतिक नृत्यों का भी आयोजन करते हैं।
इंडोनेशिया
इस देश में भी भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां लोग दीपावली का त्योहार मनाते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस मौके पर यहां रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है।