फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बल्लेबाज जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में लगाए हैं सबसे अधिक छक्के, ओपनर्स का रहा है जलवा

Sun, 27 Oct 2019 12:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 27 Oct 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Four Batsman Who hits more six in one day international Cricket
रोहित शर्मा

भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने पहली बार सफेद जर्सी में ओपनिंग की और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने जो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, वो है छक्के का। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 19 छक्के लगाए और एक टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। टेस्ट के साथ ही वन-डे में भी रोहित ने खूब छक्के उड़ाए हैं। आइए बताते हैं आपको उन चार बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। 

Four Batsman Who hits more six in one day international Cricket
शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी टीम के धाकड़ बल्लेबाज थे। अफरीदी के विस्फोटक बल्लेबाजी अंदाज के कारण उन्हें बूम-बूम अफरीदी भी कहा गया। शाहिद ने अपने करियर में 1996 से 2015 के बीच 398 एकदिवसीय मैचों में 351 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 117 का रहा। अफरीदी ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में छह शतक और 39 अर्धशतक बनाए।

Four Batsman Who hits more six in one day international Cricket
क्रिस गेल

क्रिस गेल

द यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। गेल बेहद ही सहज अंदाज में गेंद को सीमा रेखा के पार भेज देते हैं। जमैका के इस क्रिकेटर ने 298 मैच में 326 छक्के लगाए हैं। गेल ने अपने वन-डे करियर में 10,393 रन बनाए हैं। इसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Batsman Who hits more six in one day international Cricket
सनथ जयसूर्या - फोटो : getty

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या की गिनती श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है। जयसूर्या ने बतौर सलामी बल्लेबाज श्रीलंकाई टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। इस पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने 1989 और 2011 के बीच 445 मैच खेले। उनके वन-डे में 28 शतक और 68 अर्धशतक हैं। उन्होंने वनडे में 270 छक्के लगाने का कारनामा किया। जयसूर्या ने वन-डे में शेन वॉर्न से भी अधिक विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Four Batsman Who hits more six in one day international Cricket
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर वन-डे में गजब की बल्लेबाजी की है। उनके छक्के मारने के अंजाद से फैंस उन्हें हिटमैन कहते हैं। शीर्ष क्रम के इस भारतीय बल्लेबाज ने 27 शतकों और 42 अर्धशतकों के साथ आठ हजार से अधिक बनाए हैं। शर्मा दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed