फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वॉर्नर का जन्मदिन पर धमाल, बैन के बाद ठोका पहला T-20 शतक

Sun, 27 Oct 2019 12:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Oct 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
david warner hit his first t20 international century on his birthday at Adelaide
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर शानदार शतक ठोका। रविवार को ऐडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।


 

david warner hit his first t20 international century on his birthday at Adelaide
डेविड - फोटो : social Media

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के ओपन डेविड वॉर्नर का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर बर्थडे ब्वॉय वॉर्नर ने अपने जन्मदिन पर धमाल कर दिया। वॉर्नर ने 56 गेंदों में 10 चौके चार छक्के की मदद से शानदार शतकीय पारी खेली। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह पहला शतक था।

david warner hit his first t20 international century on his birthday at Adelaide
वॉर्नर - फोटो : social Media

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉर्नर और फिंच की जोड़ी ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। वॉर्नर के अलावा आरोन फिंच ने 36 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
david warner hit his first t20 international century on his birthday at Adelaide
वॉर्नर - फोटो : social Media

वॉर्नर और फिंच के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 62 रनों का योगदान दिया। उन्होंने इस दौरान 28 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के जड़े। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बॉल टैंपरिंग के चलते एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इसके बाद एशेज में उनकी वापसी हुई था। हालांकि, एशेज सीरीज में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed