फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही दिन इन दो खिलाड़ियों ने तोड़ा शिखर धवन का विश्व रिकॉर्ड, टी-20 क्रिकेट में मचाया धमाल

Sun, 27 Oct 2019 11:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 27 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Paul Striling and kevin o Brien broke shikhar dhawan t-20 record of most runs in calendar year
शिखर धवन - फोटो : social media

अबू धाबी में शुक्रवार को आयरलैंड और जर्सी के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के टी-20 का एक रिकॉर्ड टूट गया। कमाल की बात ये रही कि धवन के इस रिकॉर्ड को आयरलैंड के एक खिलाड़ी ने पहले तोड़ा और फिर उसी रिकॉर्ड को आयरलैंड के ही एक अन्य खिलाड़ी ने फिर से तोड़ते हुए उस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। 

Paul Striling and kevin o Brien broke shikhar dhawan t-20 record of most runs in calendar year
केविन ओ ब्रायन - फोटो : social media

टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के नाम पर दर्ज था। धवन ने 2018 में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 689 रन बनाए थे। अब धवन के इस रिकॉर्ड को पहले आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने तोड़ा। जर्सी के खिलाफ खेलते हुए केविन ओ ब्रायन ने सिर्फ 11 रन की पारी खेली, लेकिन वह एक कैलेंडर वर्ष में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन से आगे निकल गए। केविन 2019 में टी-20 क्रिकेट में अब तक 690 रन बना चुके हैं। 

Paul Striling and kevin o Brien broke shikhar dhawan t-20 record of most runs in calendar year
Paul Stirling - फोटो : सोशल मीडिया

केविन ओ ब्रायन धवन के रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाए। आयरलैंड के ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टारलिंग ने इसी मैच में जर्सी के खिलाफ 37 गेंदों में तूफानी 58 रन की पारी खेलकर टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paul Striling and kevin o Brien broke shikhar dhawan t-20 record of most runs in calendar year
केविन ओ ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया

स्टारलिंग ने अपने साथी बल्लेबाज केविन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में पहले स्थान पर पहंच गए। स्टारलिंग का अब एक कैलेंडर वर्ष में टी 20 क्रिकेट में कुल 694 रन हो चुके हैं। हालांकि केविन और स्टारलिंग के बीच अब भी सिर्फ चार रन का अंतर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed