फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट में मिली हार पर बोले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डुप्लेसिस, भारत ने हमसे अंधेरे में बल्लेबाजी कराई

Sun, 27 Oct 2019 09:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 27 Oct 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
INDvSA Faf du Plessis says Every Test match they bat first score 500 and declare when its dark
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 की शर्मनाक हार को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अभी भुला नहीं पाए हैं। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा है कि भारतीय टीम ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने दिन में काफी रन बनाए और हमसे उस समय बल्लेबाजी कराई जब रोशनी कम हो जाती थी। इसके अलावा पूरी टी-20 और टेस्ट सीरीज में टॉस नहीं जीत पाए डुप्लेसिस ने टॉस को लेकर भी निराशा जाहिर की। उन्होंने टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर भी सवाल उठाए।

INDvSA Faf du Plessis says Every Test match they bat first score 500 and declare when its dark
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। इस बड़ी हार का दर्द कप्तान डुप्लेसिस भुला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दौरे पर टॉस की भूमिका अहम रही। भारत ने तीनों टेस्ट में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनीं। हमें हर बार बाद में बल्लेबाजी मिली। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने परिस्थियों का पूरा फायदा उठाया और काफी रन बनाए। जिसका स्वाभाविक दबाव हमपर आया। फिर खेल के अंतिम सत्र में हमें उस समय बल्लेबाजी के लिए बुलाया जब रोशनी कम हो जाती थी।

INDvSA Faf du Plessis says Every Test match they bat first score 500 and declare when its dark
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

फाफ ने भारत के खिलाफ मिली हार के बारे में आगे कहा कि हर मैच में भारत ने 500 रन बनाए और पारी घोषित की। फिर अंधेरा होने पर हमें बल्लेबाजी के लिए बुलाया और हमारे शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट ले लिए। शीर्ष बल्लेबाजों के आउट होने और भारत के बड़े स्कोर के दबाव से हम पूरी सीरीज में उबर ही नहीं पाए। हमें ऐसा लग रहा था मानों वे पूरी सीरीज में कॉपी पेस्ट कर रहे थे। पहले बड़ा स्कोर, फिर पारी घोषित, फिर हमारे विकेट लेना सब एक जैसा हो रहा था। मेरा मानना है कि विदेशी दौरों पर टॉस की प्रथा खत्म कर देना चाहिए ताकि मेहमान टीम को थोड़ा तो फायदा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Faf du Plessis says Every Test match they bat first score 500 and declare when its dark
फाफ डूप्लेसिस - फोटो : social media

डुप्लेसिस इस हार से इतने निराश हैं कि उन्हें टीम के खराब प्रदर्शन का कोई एक कारण समझ नहीं आ रहा। उन्होंने अपनी टीम के कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्णकालिक कोचिंग सदस्य और चयनकर्ताओं से संबंधित नियुक्तियों को तत्काल करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण पदों को लेकर स्पष्टता की कमी से टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद ओटिस गिबसन की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ को हटा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed