फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली के कमरे में घुसते ही चौंक गए थे लक्ष्मण, पांच साल के बाद खोला राज

Sun, 27 Oct 2019 08:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 27 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
When I entered his room I was shocked Laxman shares details of Ganguly early days in cricket
सौरव गांगुली-वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में वीवीएम लक्ष्मण और गांगुली के पहले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर लक्ष्मण ने सौरव गांगुली को 'वेरी वेरी स्पेशल' बताया और उनसे जुड़ी पुरानी बातें शेयर की। लक्ष्मण ने बताया कि कैसे गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार मैं सौरव के रूम पहुंचा तो उनके कमरे को देखकर हैरान रह गया।

When I entered his room I was shocked Laxman shares details of Ganguly early days in cricket
Sourav Ganguly-Vvs Laxman-Sachin Tendulkar - फोटो : social Media

वीवीएस ने कहा कि मैं तब बंगाल टीम में बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ा था। सौरव उस सीएबी समय संयुक्त सचिव थे। जब मैं सौरव के कमरे में घुसा तो उनके छोटे से कमरे ने मुझे झकझोर दिया। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और कोलकाता के राजकुमार कहे जाने वाले गांगुली एक छोटे से कमरे में बैठ बंगाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी पूरी कर रहे थे। लक्ष्मण ने कहा कि उस समय तो मुझे गांगुली के छोटे आकार के कमरे में बैठना पड़ा, लेकिन बाद में कोई शिकायत नहीं हुई।

When I entered his room I was shocked Laxman shares details of Ganguly early days in cricket
वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण ने मंच पर गांगुली और अजहर की मौजूदगी में कहा कि यदि आप मुझसे एक बात के बारे में पूछें, तो वह यह होगा कि सौरव एनसीए को कैसे बेहतर कर सकते हैं। इस भारतीय टीम की मजबूती उसकी बेंच स्ट्रेंथ है। आप इस दक्षिण अफ्रीका की टीम को देखें, मैंने दक्षिण अफ्रीका की इतनी खस्ताहाल टीम कभी नहीं देखी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी घरेलू क्रिकेट मजबूत नहीं है। भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका कारण घरेलू क्रिकेट का मजबूत होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When I entered his room I was shocked Laxman shares details of Ganguly early days in cricket
मोहम्मद अजहरुद्दीन

इस मौके पर अजहर ने कहा कि एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में गांगुली ने जो कुछ भी हासिल किया है, मैं चाहता हूं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी उसे हासिल करें। उन्होंने कठिन और साहसिक निर्णय लिये हैं। मैं चाहता हूं कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जो हासिल किया है, उससे कहीं ज्यादा सफलता हासिल करें और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed