फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय टीम के नाम दर्ज है एक शर्मनाक रिकॉर्ड, इस देश में आज तक नहीं जीत पाई है टेस्ट सीरीज

Sun, 27 Oct 2019 08:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Cricket Team never win a single test serie in south africa tour
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को घरेलू जमीन पर 3-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भारी पड़ी और एकतरफा मुकाबलों में डूप्लेसिस की टीम को रौंद दिया।

Indian Cricket Team never win a single test serie in south africa tour
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 27 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। हालांकि बावजूद इसके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड अभी भी जुड़ा हुआ है।

Indian Cricket Team never win a single test serie in south africa tour
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारतीय क्रिकेट टीम ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम ने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों में सीरीज जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उसे कभी भी जीत हासिल नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Cricket Team never win a single test serie in south africa tour
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने अब तक कुल सात बार टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें सिर्फ एक सीरीज ड्रा रही थी और बाकी की टेस्ट सीरीज में उसे हमेशा हार ही मिली है।

विज्ञापन
Indian Cricket Team never win a single test serie in south africa tour
mohammad azharuddin

दक्षिण अफ्रीका से 21 साल का प्रतिबंध हटने के बाद भारतीय टीम ने 1992/93 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेली जिसमें उसे 1-0 से हार मिली थी, उस वक्त मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय टीम के और केप्लर वेसेल्स दक्षिण अफ्रीकी टीम एक कप्तान थे। दोनों टीमों ने उस वक्त चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें तीन मैच ड्रा रहा था और दक्षिण अफ्रीका ने एक जीत के साथ सीरीज अपने नाम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed