हमारे देश में एक व्यक्ति के दो नामों का चलन बेहद पूराना है। बचपन में मां-बाप एक नाम स्कूल का रखते हैं, तो दूसरा घर का भी रख ही देते हैं। घरवाले ना भी रखे तो, आपके कारनामें की वजह से स्कूल कॉलेज के दोस्त आपका नया नामकरण कर देते हैं, लेकिन जब कोई विश्व पटल पर अपने हुनर का जौहर दिखाता है, तो पूरा देश मिलकर उसे एक नया नाम दे देता है। जो उसके करिश्में के परिचायक होते हैं। विश्व भर में भारत का तिरंगा लहराने वाले कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों को देश के क्रिकेटप्रेमियों ने निक नेम से नवाजा है। देश को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कपिल देव से लेकर धोनी तक आइए बताते हैं उन 11 खिलाड़ियों का निक नेम, जो उनके खेल को हर जगह परिभाषित करता है।
कपिल देव से लेकर धोनी तक, ऐसी है टीम इंडिया की निक नेम XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल देव
देश को पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान कपिल देव को देश के क्रिकेटप्रेमियों ने हरियाणा हरिकेन के निक नेम से नवाजा था। कपिल देव हरियाणा के रहने वाले थे और जबरदस्त तेज गेंदबाज थे। उनकी तूफानी गेंदबाजी के दीवाने फैंस ने उनको हरियाणा हरिकेन के नाम से बुलाना शुरू किया। कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 और 225 वन-डे में 253 विकेट चटकाए थे। साल 1978 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में पहली बार इंडिया की कैप पहनी थी।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसे बल्लेबाज थे, जो अपनी कलाई के दम पर आग उगलती गेंदों को मोड़कर सीमापार पहुंचा देता था। इसकी वजह से अजहर को कलाई का जादूगर कहा गया। अजहर ने अपने करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 1984 में की थी।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का नाम मास्टर ब्लास्टर क्यों पड़ा, ये शायद ही किसी को बताने को जरूरत नहीं है। विश्व जानता है कि सचिन किस अंदाज में क्रिकेट खेला है, लेकिन इस मास्टर ब्लास्टर के नाम की पहचान तब हुई जब पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में सचिन ने ताबड़तोड़ रन बनाए। सचिन ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में की थी।
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले को क्रिकेटप्रेमियों ने जंबो के नाम से नवाजा, कारण बनी उनकी गेंदबाजी। कुंबले आमतौर पर लेग स्पिनर के रूप में पहचाने गए, लेकिन स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने गति इतनी झोंकी इसकी वजह से उनका नाम जंबो हो गया। बल्लेबाज को उन्होंने अपनी गति से खूब छकाया। कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम की कैप पहली बार पहनी थी।