फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ पांच जगहों पर टेस्ट खेलना चाहते हैं विराट, कुंबले ने खास सुझाव के साथ किया समर्थन

Sun, 27 Oct 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Fomer coach and legend Anil kumble supported Virat Kohli’s suggestion to have permanent Test centres
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले - फोटो : पीटीआई

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने स्टेडियम में दर्शकों की तादाद बढ़ाने के लिए विराट कोहली के टेस्ट मैचों के लिए पांच सेंटर रखने के विचार का समर्थन किया। कुंबले ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका रहा। इन्हें कुछ केंद्रों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है। हम सभी जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नई में होते थे। सत्र की शुरुआत के समय में दिल्ली और बंगलूरु में टेस्ट मैच होते थे। मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे।’ 

Fomer coach and legend Anil kumble supported Virat Kohli’s suggestion to have permanent Test centres
विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : ट्विटर

इस हफ्ते के शुरू में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में हुए टेस्ट के दौरान काफी कम संख्या में दर्शक पहुंचे। इसके बाद कोहली ने भविष्य की घरेलू सीरीज के लिए पांच स्थायी टेस्ट केंद्रों के विचार का सुझाव दिया जैसा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया करते हैं।

Fomer coach and legend Anil kumble supported Virat Kohli’s suggestion to have permanent Test centres
Anil Kumble

कुंबले ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन केंद्रों को बढ़ावा देना भी अहम है जिसमें लोगों को पता होगा कि ये टेस्ट केंद्र हैं। इससे सत्र के शुरू में पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Fomer coach and legend Anil kumble supported Virat Kohli’s suggestion to have permanent Test centres
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

कुंबले हालांकि चाहते हैं कि बीसीसीआई 80 और 90 के दशक की पुरानी परंपरा अपनाए जिसमें त्योहारों के दौरान टेस्ट मैच विशेष केंद्र में ही कराए जाते थे। अस्सी और नब्बे के दशक के दौरान बीसीसीआई कैलेंडर में नए साल के समय कोलकाता में और पोंगल के समय चेन्नई में टेस्ट मैच आयोजित किए जाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed