फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को 'विराट' बनाने के पीछे थे उनके पिता, बताया अपनी जिंदगी का सुपर हीरो

Sat, 26 Oct 2019 06:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 26 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Team India Captain  Virat Kohli says for me my dad is real life super hero
विराट कोहली और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर में गिना जाता है। टीम इंडिया के कप्तान की बल्लेबाजी और कप्तानी ने बड़ी टीमों को धुल चटाया है। आज देश का युवा विराट को अपना रोल मॉडल मानता है, लेकिन विराट ने अपने सुपर हीरो के बारे में बताया है। विराट ने कहा कि  रियल लाइफ सुपर हीरो उनके पिता थे।

Team India Captain  Virat Kohli says for me my dad is real life super hero
विराट कोहली

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कप्तान कोहली ने शनिवार को अपने दिल की बात जाहिर करते हुए बताया कि उनके पिता का क्रिकेट करियर में कितना योगदान रहा। विराट का कहना था कि उनके क्रिकेट का सफर पिता के लिए गए फैसलों की वजह से आसान रहा। उन्होंने पिता को ही अपना रियल लाइफ सुपर हीरो बताया।

Team India Captain  Virat Kohli says for me my dad is real life super hero
विराट कोहली - फोटो : social media

कोहली ने बताया कि कैसे उनके पिता ने क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी। विराट ने कहा कि आपके जीवन में बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो आपको प्रेरणा देते हैं और उत्साह भरते हैं, लेकिन जो आपके सामने कोई उदाहरण बनता है तो उसका असर सबसे ज्यादा होता है। जो उदाहरण उन्होंने मेरे सामने पेश किए उससे मेरा करियर आसान होता गया। जैसे की जब मैं युवा था और क्रिकेट खेला करता था तो उस वक्त जो उन्होंने मेरे करियर को लेकर फैसले किए। वह मुझे कुछ और भी चीजें करने को बता सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Captain  Virat Kohli says for me my dad is real life super hero
विराट कोहली

विराट ने कहा कि मेरे पिता के व्यक्तित्व और फैसलों की वजह से मेरा पूरा ध्यान हमेशा इस पर रहता था कि मुझे सिर्फ कड़ी मेहनत करनी है। इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना कि कौन क्या कहता है। विराट कोहली के नेतृत्व में हाल ही में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed