सब्सक्राइब करें

Karnataka CMO Photos: CM सिद्धारमैया के चरणों में झुके डीके शिवकुमार, नेतृत्व बदलने से पहले भावुक कर रहे लम्हे

बंगलूरू, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 28 May 2026 12:31 PM IST
सार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। नाश्ता बैठक में डीके शिवकुमार समेत कई मंत्री मौजूद रहे। तस्वीरों में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भावुक नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
DK Shivakumar bows at CM Siddaramaiah's feet, emotional moments before leadership change
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बंगलूरू स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नाश्ता बैठक में साथ नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।आइए देखते हैं कर्नाटक के दो ताकतवर नेताओं की वो तस्वीरें जो आने वाले बदलाव की कहानी लिखती दिखाई पड़ रही हैं...

DK Shivakumar bows at CM Siddaramaiah's feet, emotional moments before leadership change
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने एक दूसरे को लगाया गले - फोटो : ANI

सीएमओ ने जारी की तस्वीरें
बैठक के दौरान मंत्रिमंडल सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी तस्वीरों में सिद्धारमैया भावुक नजर आ रहे डीके शिवकुमार को गले लगाते दिखाई दिए। कर्नाटक के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने गुरुवार को उस हाई-प्रोफाइल नाश्ता बैठक का भावुक विवरण साझा किया, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया  ने अपने इस्तीफे का फैसला सुनाया।

मीडिया से बातचीत में तिम्मापुर ने कहा कि जैसे ही सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, बैठक में मौजूद सभी मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश मंत्री अपने आंसू नहीं रोक सके और फूट-फूट कर रो पड़े। मैं खुद भी भावुक हो गया था। तिम्मापुर के अनुसार, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बैठक कक्ष में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को भावुक होता देख सिद्धारमैया भी खुद को संभाल नहीं सके और भावुक हो गए।

DK Shivakumar bows at CM Siddaramaiah's feet, emotional moments before leadership change
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर - फोटो : Amar Ujala
सिद्धारमैया कब देंगे इस्तीफा?
कर्नाटक सरकार के मंत्री एच के पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 3 बजे इस्तीफा दे देंगे। सिद्धारमैया ने ही कहा है कि डीके शिवकुमार नए सीएम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
DK Shivakumar bows at CM Siddaramaiah's feet, emotional moments before leadership change
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हुए भावुक - फोटो : ANI
शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ?
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ता उमा शंकर ने मीडिया से बातचीत में बताया 'डीके शिवकुमार कल सीएम पद की शपथ लेंगे और हम बड़े पैमाने पर इसका जश्न मनाएंगे।'
विज्ञापन
DK Shivakumar bows at CM Siddaramaiah's feet, emotional moments before leadership change
डीके शिवकुमार के समर्थक - फोटो : IANS
शिवकुमार के समर्थकों में दिखा उत्साह 
मैसूर में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान किए। समर्थकों ने गणपति मंदिर में नारियल फोड़कर डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed