सब्सक्राइब करें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले पांच दिन, जानें नई राष्ट्राध्यक्ष ने अब तक क्या-क्या किया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 31 Jul 2022 11:22 AM IST
सार

मुर्मू ने 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसी दिन से वह राष्ट्रपति भवन में भी रहने लगीं। इस बीच, उनके पदनाम को लेकर विवाद भी हो गया। 

विज्ञापन
Draupadi Murmu: First five days of President Draupadi Murmu, know what the new President has done so far?
राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति मिले हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। मुर्मू ने 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसी दिन से वह राष्ट्रपति भवन में भी रहने लगीं। इस बीच, उनके पदनाम को लेकर विवाद भी हो गया। 


आइए जानते हैं इन पांच दिनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या किया? राष्ट्रपति भवन में उन्होंने किन-किन लोगों से मुलाकात की? 
 
Trending Videos
Draupadi Murmu: First five days of President Draupadi Murmu, know what the new President has done so far?
रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कुछ यूं तस्वीर खिंचवाई। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति पद की शपथ और पूर्व राष्ट्रपति की विदाई
शुरुआत 25 जुलाई से ही करते हैं। आधिकारिक तौर पर संसद परिसर में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके बाद वह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति भवन का मुआयना कराया। इसके बाद तीनों सेनाओं ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। 

इसके बाद आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को विदाई दी गई। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Draupadi Murmu: First five days of President Draupadi Murmu, know what the new President has done so far?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने पहुंची देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल। - फोटो : अमर उजाला
26 जुलाई : सुबह-सुबह राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के अगले दिन यानी 26 जुलाई को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद का कामकाज संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली मुलाकात थी। इसके कुछ देर बाद ही पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी अपनी बेटी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। प्रतिभा पाटिल के नाम ही देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व और मौजूदा राष्ट्रपति के बीच की ये मुलाकात करीब 25 मिनट की रही। 

इसके बाद देर शाम तक छह राज्यों के राज्यपाल ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इनमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके, ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल शामिल थे। 
 
Draupadi Murmu: First five days of President Draupadi Murmu, know what the new President has done so far?
राष्ट्रपति मुर्मू को बुके भेंट करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला
27 जुलाई : राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने मुलाकात की
राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने का सिलसिला 27 जुलाई को भी जारी रहा। सबसे पहले सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भगवत किशनराव ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की। 
 
विज्ञापन
Draupadi Murmu: First five days of President Draupadi Murmu, know what the new President has done so far?
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और प्रो. एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला
28 जुलाई : राष्ट्रपति भवन में बधाई देने का सिलसिला जारी रहा
लगातार तीसरे दिन राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मंत्रियों और राज्यपालों के बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। 28 जुलाई को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मुलाकात करने पहुंचे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed