फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robert Vadra: विदेश यात्रा की वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हुए वाड्रा; मनी लॉन्ड्रिंग केस में होनी थी पूछताछ

Tue, 17 Jun 2025 01:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। बीते दिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से उन्हें नया समन जारी किया गया था। इसके जरिए रॉबर्ट वाड्रा को आज यानी 17 जून को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
Money Laundering Case Robert Vadra To Appear Before ED Today in Arms Dealer Linked News in Hindi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बाद भी कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा आज उनके सामने पेश नहीं होंगे। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, वे विदेश यात्रा पर हैं और वापस आने के बाद जांच में शामिल होंगे। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए वाड्रा को अपने दफ्तर बुलाया था। मामला ब्रिटेन के रहने वाले हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा है। मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।



यह भी पढ़ें- Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया

Money Laundering Case Robert Vadra To Appear Before ED Today in Arms Dealer Linked News in Hindi
राबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा को 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने तब यह कहते हुए पेशी से इनकार कर दिया था कि उन्हें 9 जून को फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने कोविड टेस्ट कराया है। उनके वकील ने उस समय कहा था कि वाड्रा समन से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वे देश से बाहर जाने से पहले या बाद में कभी भी ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं।

Money Laundering Case Robert Vadra To Appear Before ED Today in Arms Dealer Linked News in Hindi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

अप्रैल में भी हुई थी पूछताछ
वाड्रा से ईडी ने अप्रैल में तीन दिन लगातार पूछताछ की थी। ये पूछताछ हरियाणा में 2008 की एक जमीन डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ईडी की जांच के तहत कुल तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Money Laundering Case Robert Vadra To Appear Before ED Today in Arms Dealer Linked News in Hindi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI

कौन हैं संजय भंडारी?
संजय भंडारी एक हथियार डीलर हैं जो 2016 में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश अदालत ने भारत सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें भंडारी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद भंडारी को भारत लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

विज्ञापन
Money Laundering Case Robert Vadra To Appear Before ED Today in Arms Dealer Linked News in Hindi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI

ईडी की चार्जशीट में क्या है दावा?
ईडी ने 2023 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि भंडारी ने 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार रिनोवेट कराया। एजेंसी का दावा है कि इस रिनोवेशन के लिए पैसा वाड्रा ने दिया था। रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी लंदन में कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने इन आरोपों लेकर कहा कि उन्हें राजनीतिक मकसद के तहत परेशान किया जा रहा है।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed