Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
World Shortest Flight This Air Travel Ends Within Seconds After Takeoff Check Fastest Passenger Flight
{"_id":"68511fb1dacf2197f502f0bb","slug":"world-shortest-flight-this-air-travel-ends-within-seconds-after-takeoff-check-fastest-passenger-flight-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World's Smallest Flight: ये है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, सफर शुरू होते ही खत्म हो जाता है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World's Smallest Flight: ये है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, सफर शुरू होते ही खत्म हो जाता है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:35 PM IST
सार
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितने देर और कितनी दूरी की है? यह सवाल जितना दिलचस्प है इसका जवाब भी उतना ही रोचक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
World Shortest Flight : हवाई यात्रा का नाम सुनते ही लंबी उड़ानों, घंटों के सफर, और बड़े-बड़े हवाई अड्डों की तस्वीर सामने आती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक हवाई यात्रा महज 80 सेकंड में शुरू और खत्म हो सकती है? जी हां, दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड के वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे द्वीपों के बीच होती है, जो केवल 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है। यह अनोखा सफर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और इन दिनों ये हवाई यात्रा खूब चर्चे में है।
यह उड़ान स्कॉटलैंड की लोगानेयर (Loganair) एयरलाइन द्वारा संचालित की जाती है, जो वेस्ट्रे से पापा वेस्ट्रे तक रोजाना चलती है। सामान्य रूप से इस उड़ान को पूरा होने में करीब 80 से 90 सेकंड लगते हैं, लेकिन अनुकूल हवाओं के साथ पूर्व पायलट स्टुअर्ट लिंकलेटर ने इसे मात्र 53 सेकंड में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था।
2 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस उड़ान में छोटे विमान का इस्तेमाल होता है, जिसमें केवल 8-10 यात्री सवार हो सकते हैं। विमान उड़ान भरते ही लैंडिंग की तैयारी शुरू कर देता है, और यात्री हवा में चंद पल बिताकर जमीन पर उतर जाते हैं।
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
स्कॉटलैंड के वेस्ट्रे से विमान एक छोटे से हवाई पट्टी से उड़ान भरता है और पलक झपकते ही पापा वेस्ट्रे की हवाई पट्टी पर उतर जाता है। यह यात्रा न केवल रोमांचक है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि यह इन छोटे द्वीपों को जोड़ने का एकमात्र साधन है। कई यात्री इस उड़ान का अनुभव लेने के लिए दुनिया भर से आते हैं, खासकर वे जो अनोखे रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनना चाहते हैं।
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस उड़ान का किराया भी बहुत किफायती है, जो लगभग 16 पाउंड (लगभग 1700 रुपये) से शुरू होता है, लेकिन यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, यह उड़ान छोटी होने के बावजूद पायलटों के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि छोटी हवाई पट्टी और समुद्री हवाओं के कारण पायलट को खास कौशल की जरूरत होती है। यह उड़ान न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण है, बल्कि ये हमें यह भी सिखाती है कि छोटी-छोटी चीजें भी अनोखा अनुभव दे सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।