सब्सक्राइब करें

F-35B: क्या केरल में फंसे ब्रिटिश फाइटर जेट को वापसी से पहले तोड़ा जाएगा; C17 ग्लोबमास्टर में कैसे होगा फिट?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

लॉकहीड मार्टिन की ओर से बनाया गया पांचवीं पीढ़ी के विमान का शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग (एसटीओवीएल) संस्करण ब्रिटिश एफ-35बी लगभग तीन सप्ताह से केरल में खड़ा है। इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इनमें से एक है- इसे नष्ट करने की..। आइए समझते हैं...

विज्ञापन
F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points
F-35B - फोटो : PTI

रॉयल नेवी के F-35B विमान को केरल से C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए ब्रिटेन वापस ले जाने पर विचार किया जा रहा है। अब तक फील्ड रिपेयर की सभी कोशिशें असफल रही हैं। F-35B विमान ने 19 दिन पहले तिरुवनंतपुरम में बिना किसी पूर्व सूचना के लैंडिंग की थी। हालांकि, F-35B विमान को ट्रांसपोर्ट विमान C-17 ग्लोबमास्टर में फिट करना किसी चुनौती से कम नहीं है। आइए पांच बिंदुओं में समझते हैं सबकुछ...

Trending Videos
F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points
F-35B Fighter Jet - फोटो : PTI

C-17 ग्लोबमास्टर में फिट करने के लिए F-35B को तोड़ना पड़ेगा। एयरोस्पेस और रक्षा फर्म लॉकहीड मार्टिन की ओर से प्रशिक्षित इंजीनियर ही ऐसा कर सकते हैं। बेहतरीन तकनीक वाले स्टील्थ फाइटर जेट को तोड़ने के दौरान ब्रिटिश सेना की ओर से उस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points
F-35B Fighter Jet - फोटो : PTI

हर कदम को रिकॉर्ड और सत्यापित किया जाएगा। डेटा में सेंध के जोखिम को कम करने के लिए हर पेंच को सुरक्षा के साथ कोड के आधार पर किया जाएगा। स्टील्थ तकनीकों की चोरी से अहम रहस्य उजागर हो सकते हैं। इससे कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर खतरा पैदा हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर स्टील्थ तकनीक की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points
British Royal Navy F-35B Lightning fighter jet - फोटो : ANI

मई 2019 में पहली बार F-35 विंग को हवाई परिवहन के जरिए हटाया गया और भेजा गया। फ्लोरिडा के एग्लिन एयर फोर्स बेस पर C-17 ग्लोबमास्टर की ओर से F-35 लाइटनिंग II को एयरलिफ्ट किया गया। एग्लिन AFB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, दो लाख डॉलर की लागत वाला चार साल का मिशन विमान को हिल AFB, यूटा तक पहुंचाने के साथ पूरा हुआ।

विज्ञापन
F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points
F-35B Fighter Jet - फोटो : PTI

F-35 में उन्नत स्टील्थ कोटिंग और रडार अवरोधक हैं। यह आधुनिक हवाई युद्ध के लिए एन्क्रिप्टेड सॉफ्टवेयर और सेंसर के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा फ्यूजन का उपयोग करता है। लड़ाकू जेट परमाणु हथियार ले जा सकता है। F-35 तक विदेशी पहुंच इस विमान को उड़ाने वाले देशों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed