सोशल मीडिया पर हर तरह के सूचना और दावे उपलब्ध हैं लेकिन कौन सच्चा है और कौन झूठा, इसका ख्याल रखना जरूरी होने के साथ महत्वपूर्ण भी। कोरोना संक्रमण के समय पूरी दुनिया में तमाम वीडियो और तस्वीरें गलत दावों के साथ खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में सच और झूठ की सावधानी रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक अस्पताल में तब्लीगी जमात में शामिल कुछ लोग वार्ड में नंगे घूम रहे थे और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।
{"_id":"5e9076528ebc3e6fa571deb6","slug":"fact-check-of-video-in-tablighi-jamaat-member-running-naked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या तब्लीगी जमात का सदस्य आइसोलेशन वॉर्ड में घूम रहा था कपड़े उतारकर? जानिए वायरल वीडियो का सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या तब्लीगी जमात का सदस्य आइसोलेशन वॉर्ड में घूम रहा था कपड़े उतारकर? जानिए वायरल वीडियो का सच
सार
क्या आप भी तो यकीन नहीं कर रहे इस फर्जी वीडियो पर
पाकिस्तान का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
जानिए क्या है इसका कराची कनेक्शन
फेक न्यूज से रहें सावधान और सोच समझकर करें वायरल
विज्ञापन
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए क्या है इसका कराची कनेक्शन
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
- सबसे पहले ध्यानपूर्वक फ्रेम दर फ्रेम यह देखा कि वीडियो में क्या दिख रहा है-
- एक व्यक्ति आपत्तिजनक हालत ( बिना कपड़ों के ) में घूम रहा है।
- अपने सिर और हाथ से बंद हॉल के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ रहा है।
- और उसका शरीर खून से लथपथ है।
- और कुछ लोग उसको दूर से रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं।
दो तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं-
पहला- वीडियो का लंबा वर्जन शेयर किया जा रहा है जिसमें उस व्यक्ति को अपने सिर और हाथ से कांच को तोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो खुद भी घायल है।
दूसरा वीडियो एडिटेड और छोटा वर्जन है जिसमे वो ही फुटेज है लेकिन उसकी अवधि कम है।
वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि गाज़ियाबाद के अस्पताल में जमात में शामिल कुछ लोग नंगे घूम रहे थे और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार कर रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म और फेसबुक पेज पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “देखिए 14 दिन के एकांतवास में भी इन तब्लीगी जमात के लोगों ने अश्लीलता और आतंक मचा रखा है। क्वारंटीन में खूब किया हंगामा #सरम नाम की सारी हदें कर दी पार#खेला नंगा नाच.वीडियो हुवा वाइरल# प्रशासन है इन लोगो से परेशान#” (वायरल हुआ डिस्क्रिप्शन ही लिखा गया है, जिसमें भाषागत त्रुटियां हैं)
अलग अलग कैप्शन के साथ यह वायरल हो रहा है "तब्लीगी जमात के लोगों ने अश्लीलता और आतंक मचा रखा है। क्वारंटीन में जमकर किया हंगामा. सरम नाम की सारी हदें कर दी पार. खेला नंगा नाच. वीडियो हुवा वाइरल प्रशासन है इन लोगो से परेशान"।
(वायरल हुआ डिस्क्रिप्शन ही लिखा गया है, जिसमें भाषागत त्रुटियां हैं)
पाकिस्तान का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
हमने सटीक की-वर्ड की मदद से इसको गूगल प्लेटफार्म पर ढूंढ़ना शुरू किया-
- यूट्यूब सर्च से अमर उजाला को इस वीडियो का बड़ा वर्जन मिला।
- इस वीडियो को 26 अगस्त, 2019 को अपलोड किया गया है।
- इस वीडियो के लगभग 21 सेकेंड के बाद से इस फुटेज को देखा जा सकता है जो वायरल वीडियो में है
- वायरल वीडियो में दिख रहे विज़ुअल और फुटेज को इसमें देखा जा सकता है।
- इस वीडियो का टाइटल है “मस्जिद में एक नंगा व्यक्ति घुस गया, गुलशन ए हदीद कराची। ”
- (Naked man entered in Mosque, Gulshan e Hadeed Karachi)
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक न्यूज से रहें सावधान और सोच समझकर करें वायरल
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
अब इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ा जिसमें साफ लिखा था, वीडियो पाकिस्तान के कराची का है और ये घटना एक मस्जिद ‘गुलशन ए हदीद’ की में हुई थी।
इसके बाद हमने गूगल मैप का सहारा लिया और इस जगह पर स्थित कई मस्जिदों को ध्यानपूर्वक देखा,
और अपनी पड़ताल में पाया ये घटना जामिया मस्जिद खालिद बिन वलीद में हुई थी।
इसके बाद हमने गूगल मैप का सहारा लिया और इस जगह पर स्थित कई मस्जिदों को ध्यानपूर्वक देखा,
और अपनी पड़ताल में पाया ये घटना जामिया मस्जिद खालिद बिन वलीद में हुई थी।
- इस तरह का एक वीडियो 23 अगस्त, 2019 को एक अलग दावे के साथ अपलोड किया गया था।
- इसके डिस्क्रिप्शन में भी उर्दू भाषा में लिखा गया है
- हमने जब इसके कमेंट्स को स्कैन किया तो पाया कि यहां पर भी लोगों ने इसमें पाकिस्तान और कराची का जिक्र किया हुआ है
- और एक कमेंट में यह भी लिखा कि यह मानसिक रोगी है
- वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक इस व्यक्ति की पहचान शफीक अब्रॉ नाम के व्यक्ति के तौर पर हुई है जो मानसिक रूप से बीमार है।
- इस हादसे के बाद पुलिस ने इसको अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
- शफीक अब्रॉ एक पुलिस कमांडो का बेटा है।
- यह वीडियो पुराना है और पाकिस्तान की एक मस्जिद में इसको शूट किया गया था।
- सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर इसको फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
- इस वीडियो को झूठे विवरण 'कोरोना वायरस से पीड़ित तब्लीगी जमात का सदस्य बताकर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि वीडियो पुराना है
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम- फेक वीडियो ये दिखता है की तब्लीगी जमात का सदस्य आइसोलेशन वार्ड में नंगा दौड़ रहा है और वार्ड में लगे शीशे तोड़ रहा है। अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि वीडियो पुराना है, यह अगस्त 2019 में शूट किया गया है। जब पाकिस्तान के कराची में एक मानसिक रोगी मस्जिद में घुस गया था। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।
कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool
-GOOGLE MAP
कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool
-GOOGLE MAP