{"_id":"5e907fb38ebc3e6fe61a495b","slug":"creative-and-weird-houses-in-the-world-who-attracts-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के वो अजीबोगरीब घर, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के वो अजीबोगरीब घर, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजीबोगरीब घर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें अपना घर कुछ अलग बनाने का शौक होता है। हालांकि कुछ घर ऐसे भी हैं, जिन्हें सदियों पहले लोगों ने बनाया था और आज के समय में वो घर किसी अजूबे से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो या देखा हो। इन घरों को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे ये इस दुनिया के हैं ही नहीं।
2 of 5
ज्वालामुखी के लावा से बने घर
- फोटो : Social media
अजीब से दिखने वाले ये घर तुर्की में हैं। ये खास इसलिए हैं, क्योंकि ये ज्वालामुखी की राख से बने हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, लाखों साल पहले इस इलाके के आसपास एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था और उसका लावा पूरे इलाके में फैल गया। इसकी वजह से कहीं-कहीं तो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भी बन गए और इन्हीं पहाड़ों में लोगों ने अपना घर बना लिया।
3 of 5
सर्बिया का अजीबोगरीब घर
- फोटो : Social media
पानी के बीचों-बीच यह छोटा सा, लेकिन सुंदर सा घर सर्बिया में है। चारों तरफ से जंगल और पानी से घिरा हुआ यह घर काफी खूबसूरत लगता है। बताया जाता है कि इस घर को बने करीब 50 साल हो चुके हैं। इस घर तक पहुंचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है नाव। हालांकि यहां तक तैरकर भी पहुंचा जा सकता है, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाउस ऑफ स्टोन्स
- फोटो : Social media
पत्थरों से बना यह घर बेहद ही अजीबोगरीब है। इसे 'हाउस ऑफ स्टोन्स' या 'बोल्डर हाउस' या 'कासा डो पेनेडो' के नाम से जाना जाता है। यह घर पुर्तगाल में है, जिसे 1974 में बनाया गया है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके अंदर एक स्विमिंग पूल भी है, जिसे पत्थरों को घिसकर बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
वन लॉग हाउस
- फोटो : Social media
इस घर को 'वन लॉग हाउस' के नाम से जाना जाता है। अमेरिका में मौजूद यह घर 2000 साल पुराने पेड़ के तने में बनाया गया है। इसके अंदर 13 फीट लंबी जगह है, जिसमें एक बेडरूम बनाया गया है और जरूरत की सारी चीजें इस घर में मौजूद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।