फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के ऐसे 11 मामले जिन्हें पढ़कर आप चौंक जाएंगे

Wed, 25 Apr 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
fake case of rape that will shock you
बलात्कार की लगातार आ रही खबरों के बाद देश शर्मसार है। बलात्कार की आ रही इन घटनाओं की भयावह सच्चाई के बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आए जो चौंकाते है। बात दरअसल ये थी कि महिलाओं ने झूठे आरोप लगाकर पुरुषों को फंसाया। यहां तक कि उनपर बलात्कार के झूठे आरोप भी लगाए। मामला तब खुला जब पुलिस ने कड़ाई से जांच पड़ताल की, सीसीटीवी खंगाला और पूछताछ के दौरान सवाल जबाव भी किए। यानी सारा मामला झूठा था जिनमें महिलाओं ने पुरुषों को ऐसे कृत्य के लिए फंसाया था जो उन्होंने किया ही नहीं। पढ़िए ऐसे 11 मामले जिन्हें पढ़कर आप चौंक जाएंगे।

 
fake case of rape that will shock you
RAPE
मामला 2016 का है जब एक महिला ने इंसाफ की मांग के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपने ब्वाय फ्रेंड पर इसलिए बलात्कार का आरोप लगाया क्योंकि वह उससे एक हफ्ते से बात नहीं कर रहा था। महिला की शिकायत के बाद कोर्ट ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ की लड़की झूठ बोल रही है। लड़की की सच्चाई जानकर 28 साल के युवक को कोर्ट ने बलात्कार के मामले में बरी कर दिया। आज वह महिला उस युवक की पत्नी है और उसने माना कि उसने अपने पति के खिलाफ 'फेक केस' किया था। महिला ने यह भी बताया कि 2015 में वह गर्भवति भी हुई थी लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा था।
fake case of rape that will shock you
दूसरा मामला दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर का है। 44 साल के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ उसकी ही एक कर्मचारी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जून 2015 में लगाए गए इस आरोप की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। यह मामला तब शुरू हुआ जब डीलर ने अपनी महिला कर्माचारी को काम के दौरान हेरा-फेरी करते हुए पाया। महिला ने पकड़े जाने के बाद अपनी महिला साथी के साथ मिलकर फ्लैट खरीदने के नाम पर उसे लुभाया और मिलने को मजबूर किया। इसके बाद उसे फ्लैट पर बुलाया लिया लेकिन डीलर गुप्ता ने कुछ भी नहीं किया था और जब सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज पेश किया गया तो मामला महिला पर ही भारी पड़ गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fake case of rape that will shock you
Rape, Gangrape
2016 में ऐसे ही एक और झूठे बलात्कार के मामले में इंदौर की एक महिला ने शख्स को फंसाने का आरोप लगाया। महिला ने मुंबई के एक व्यवसायी पर होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया। बिजनेसमैन ने खुद को यह साबित कर किसी तरह बचाया कि उस पर जिस समय रेप किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है वह वहां था ही नहीं। मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद महिला के आरोप झूठे साबित हुए। इसके बाद महिला को अंजुना पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
fake case of rape that will shock you
Rape, Gangrape
एक और मामला 32 साल की महिला ने छह लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि 25 जुलाई को 6 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसपर रसायन फेंका। महिला होममेकर थी। उसने पूरी कहानी गढ़ी। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का मेडिकल कराया गया जहां पता चला कि महिला की छाती पर हल्की फुल्की चोट के निशान है लेकिन उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती का जांच में पता नहीं चला जैसा उसने शिकायत में कहा था।
महिला के बोले जा रहे झूठ का खुलासा पुलिस ने महिला और उसकी 14 साल की बेटी से अलग अलग बातचीत में पता लगाया। दोनों के बयान एक दूसरे से मिल नहीं रहे थे। मामले से जुड़े तीन लोगों सहित पुलिस ने बताया की कालबर्गी कर्नाटक से कालवा से इतने कम समय में पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed