फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने शेयर किया पीएम मोदी-आसाराम का वीडियो, तो फरहान अख्तर ने दी ये सीख

Wed, 25 Apr 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congress tweet pm modi and Asaram video Farhan Akhtar gave massive reply
नाबालिग शिष्या से रेप मामले में जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं मामले के अन्य दोषियों को 20-20 साल की सजा दी गई है। वहीं फैसला सुनाए जाने से पहले कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल आईएनसी इंडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आसाराम के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
Congress tweet pm modi and Asaram video Farhan Akhtar gave massive reply
कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन के जरिए सीधा हमला बोला है। ट्वीट किए गए वीडियो के साथ टिप्पणी की गई है कि व्यक्ति की पहचान उसके आसपास रहने वालों से होती है। इस वीडियो में मोदी आसाराम के एक सत्संग कार्यक्रम के मंच पर मौजूद हैं। मोदी आसाराम से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
Congress tweet pm modi and Asaram video Farhan Akhtar gave massive reply
इसमें मोदी आसाराम की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि जीवन में जब मुझे कोई नहीं जानता था, उस समय से आसाराम का आशीर्वाद मिलता रहा है। वहीं आसाराम भी मोदी की तारीफ में कह रहे हैं कि जब धर्म सत्ता और राज सत्ता मिलते हैं तो प्रजा का बेड़ा पार होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress tweet pm modi and Asaram video Farhan Akhtar gave massive reply
आसाराम के जरिए कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी को घेरने पर बॉलीवुड एक्टर फरहाम अख्तर ने कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
Congress tweet pm modi and Asaram video Farhan Akhtar gave massive reply
उन्होंने ट्वीट किया 'आसाराम नाबालिग से रेप का दोषी है। लेकिन लोगों को पीएम मोदी और आसाराम की फोटो ट्वीटर पर शेयर करने से पहले यह सोचना चाहिए की वह उनके अपराधों को पहले से नहीं जानते थे इसलिए इस तरह की फोटो शेयर करने से लोगों को बचना चाहिए।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed