फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US: अमेरिका में दुर्घटना के बाद जिंदगी-मौत से जूझ रही भारतीय छात्रा के मामले में बड़ी खबर, परिवार को मिला वीजा

Fri, 28 Feb 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Feb 2025 10:09 AM IST
सार

दरअसल, 35 साल की नीलम शिंदे 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार पहिया वाहन की टक्कर से नीलम शिंदे के सीने और सिर में फ्रैक्चर और चोटें आई हैं। परिवार को दुर्घटना के दो दिन बाद पता चला। 

विज्ञापन
Family of Maharashtra woman in coma after accident in US gets visa Know all about it
US Accident - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में दुर्घटना के बाद कोमा में गई महाराष्ट्र की छात्रा के परिवार को वीजा मिल गया है। इससे पहले भारतीय छात्रा के परिवार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। परिवार ने उसके साथ रहने के लिए वीजा की मांग की थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया था और अमेरिका में संबंधित विभाग तक अपनी बात पहुंचाई थी। फिर खबर आई थी कि अमेरिकी पक्ष आवेदक के परिवार को जल्दी वीजा देने की औपचारिकताओं पर विचार कर रहा है। इसके 24 घंटे बाद ही परिवार को वीजा मिल गया।


 

मुंबई में नीलम के चचेरे भाई गौरव कदम ने कहा कि 14 फरवरी को एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हमें 16 फरवरी को दुर्घटना के बारे में फोन आया। हमें आखिरकार वीजा मिल गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राजनेताओं ने हमें वीजा दिलाने में मदद की। मैं नीलम के पिता के साथ अमेरिका जाऊंगा और हम कल जाएंगे।
 

मुंबई में नीलम शिंदे के मामा संजय कदम ने कहा, 'नीलम को गंभीर चोटें आई हैं और वह कोमा में है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अच्छा काम किया और अब हमें वीजा मिल गया है। पहले हम एजेंटों के जरिए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में स्लॉट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर यह खबर मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंची और सरकार ने हमारी मदद की। हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि आपातकालीन वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाया जाना चाहिए।'

Family of Maharashtra woman in coma after accident in US gets visa Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

14 फरवरी को कैलिफोर्निया में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं

दरअसल, 35 साल की नीलम शिंदे 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार पहिया वाहन की टक्कर से नीलम शिंदे के सीने और सिर में फ्रैक्चर और चोटें आई हैं। परिवार को दुर्घटना के दो दिन बाद पता चला। 

Family of Maharashtra woman in coma after accident in US gets visa Know all about it
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

पिता वीजा पाने की कोशिश कर रहे थे
महाराष्ट्र के सतारा में रहने वाले छात्रा के पिता तब से वीजा पाने की कोशिश कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, अस्पताल ने उसके मस्तिष्क का ऑपरेशन करने की अनुमति मांगी है। छात्रा के पिता तानाजी शिंदे ने कहा था, 'हमें दुर्घटना के बारे में 16 फरवरी को पता चला और तब से हम वीजा के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हमें अभी तक वीजा नहीं मिला है।' 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने परिवार के समर्थन में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर पोस्ट किया था और विदेश मंत्री एस जयशंकर से नीलम शिंदे के पिता को वीजा दिलाने में मदद का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family of Maharashtra woman in coma after accident in US gets visa Know all about it
सुप्रिया सुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

सुप्रिया सुले ने कही थी यह बात
राकांपा सांसद ने कहा था कि यह एक चिंताजनक मुद्दा है। हम सभी को मिलकर इसे सुलझाने में मदद करनी चाहिए। मैं परिवार से बातचीत कर रही हूं और उन्हें आश्वस्त कर रही हूं कि इसे सुलझा लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जयशंकर के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब भी विदेश में भारतीय छात्रों के मुद्दे की बात आती है तो वे बहुत मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Family of Maharashtra woman in coma after accident in US gets visa Know all about it
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : X / @DrSJaishankar

मुंबई में अमेरिकी दूतावास से भी संपर्क किया था
सुले ने कहा था, 'विदेश मंत्रालय के साथ मेरा अनुभव असाधारण रूप से बहुत अच्छा रहा है। वे हमेशा मदद करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई में अमेरिकी दूतावास से भी संपर्क किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed