{"_id":"67c0468f49cff4b1960d9dd1","slug":"wasim-akram-meets-abhishek-sharma-fails-to-recognise-him-then-gave-this-reaction-champions-trophy-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: अभिषेक शर्मा को नहीं पहचान पाए वसीम अकरम, नाम पता चला तो कहा- जिसने इंग्लैंड को मार-मार कर..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: अभिषेक शर्मा को नहीं पहचान पाए वसीम अकरम, नाम पता चला तो कहा- जिसने इंग्लैंड को मार-मार कर..
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:35 AM IST
सार
करम ने कहा, 'मैं अभिषेक से दुबई में मिला था। मैं डीपी वर्ल्ड बॉक्स शो में था। मैं पहले उन्हें नहीं पहचानता था। यह लड़का मेरे पास आया और कहा कि मैं अभिषेक शर्मा हूं। मैंने कहा कि वही अभिषेक जिसने मार मार के इंग्लैंड का डंबा बनाया है।'
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से मुलाकात की। ग्रुप ए के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद दोनों की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अकरम अभिषेक की तारीफ करते हुए दिख रहे थे। हालांकि, शुरू में अकरम अभिषेक को नहीं पहचान सके, लेकिन जब उन्हें अभिषेक का नाम पता चला तो वह तारीफ किए बिना नहीं रह सके। अपने तारीफ करने के अंदाज का खुलासा खुद वसीम अकरम ने किया है।
2 of 5
अभिषेक और वसीम अकरम
- फोटो : Twitter
अकरम-अभिषेक का वीडियो हुआ था वायरल
अकरम उस वीडियो में अभिषेक से कहते दिखते हैं, 'क्या शानदार पारी (इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में) थी। मैंने वह पारी देखी थी। इस प्रदर्शन को बरकरार रखें। यह बस शुरुआत है...अपना सिर नीचे रखें (जमीन से जुड़े रहें) और प्रदर्शन करते रहें। ऑल द बेस्ट।' अब एक शो के दौरान वसीम अकरम ने बताया कि वह अभिषेक को नहीं पहचान पाए थे। हालांकि, जब उन्होंने अपना परिचय दिया, तो अकरम को एहसास हुआ कि वह कौन हैं और उनके पास उस बल्लेबाज की तारीफ के लिए काफी शब्द थे।
वसीम अकरम ने बताई पूरी कहानी
अकरम ने कहा, 'मैं अभिषेक से दुबई में मिला था। मैं डीपी वर्ल्ड बॉक्स शो में था। मैं पहले उन्हें नहीं पहचानता था। यह लड़का मेरे पास आया और कहा कि मैं अभिषेक शर्मा हूं। मैंने कहा कि वही अभिषेक जिसने मार मार के इंग्लैंड का डंबा बनाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
'अभिषेक का भविष्य उज्जवल है'
अकरम ने कहा, 'फिर मैंने अभिषेक से कहा- अच्छा खेले बेटा। वह बहुत अच्छा दिखने वाला लड़का है। मैंने उनकी बल्लेबाजी की कुछ क्लिप देखी हैं। मुझे लगता है कि उनका भविष्य बहुत उज्जवल है। मैंने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी कि यह सिर्फ शुरुआत है, मुझे लगता है कि आपको अपने देश के लिए 15-20 साल और खेलने हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
अभिषेक ने 37 गेंद में लगाया था शतक
अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक द्वारा बनाए गए 37 गेंदों के शतक का जिक्र किया और यहां तक कि उनकी तुलना विस्फोटक शाहिद अफरीदी से भी की। उन्होंने कहा, 'अभिषेक के पास जिस तरह की प्रतिभा है, मेरा मानना है कि वह बहुत अच्छे फील्डर भी हैं। क्या खिलाड़ी और क्या पारी थी! 37 गेंदों में शतक। मैंने बूम बूम अफरीदी के बारे में सुना था और अब अभिषेक हैं।' वसीम अकरम ने आगे कहा, 'मैंने उनकी पारी देखी है और मुझे लगता है कि वह बेहतरीन हार्ड हिटिंग बल्लेबाज हैं। उन्हें बस अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।