देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। जहां सभी नेताओं ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह कई नेता आज सुबह राजघाट पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, इस मौके पर लोगों ने देश भर में अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी। कुछ लोगों ने इस मौके पर दौड़ का आयोजन किया तो वही कुछ लोगों ने सफाई अभियान चलाया।
तस्वीरें: बापू की 150वीं जयंती, देशभर में लोगों ने अलग-अलग तरीके से दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बेहद ही खास तरह से श्रद्धांजलि दी। एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में एयरबस ए 320 विमान की पूंछ पर महात्मा गांधी का चित्र लगाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, दिल्ली के लोगों ने महात्मा गांधी को बेहद ही अच्छे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जी साफ-सफाई का खास ख्याल रखते थे, ये बात जगजाहिर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों ने दिल्ली के वजीराबाद स्थित रामघाट में 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट' के तहत 'स्वच्छता अभियान' चलाया गया।
लोगों ने घाट पर बिखरी हुई प्लास्टिक, मूर्ति और अन्य पूजा सामग्रियों को उठाया और थैलों में भरकर अलग किया।
गांधी जी अपने जीवन में व्यायाम को खास महत्व देते थे, वे रोज सुबह टहला करते थे। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली में एक दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी जयंती के मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में जॉगिंग करते हुए 'फिट इंडिया प्लॉग रन' को हरी झंडी दिखाई। वहीं, इस दौड़ में पहलवान बजरंग पुनिया भी मौजूद रहे।
गांधी जी को अपने जीवन काल में देखा गया कि वह हमेशा गांवों को आदर्श गांव बनाने पर जोर देते थे। साथ ही वह खादी से बने कपड़ों का प्रयोग करना ज्यादा उचित समझते थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गांधी जयंती पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग का एक विशेष बिक्री अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत गाय के गोबर से बना साबुन और बांस की बोतलें लॉन्च की गईं।