सब्सक्राइब करें

INDvSA: मैदान पर उतरते ही रोहित-मयंक ने रचा इतिहास, तोड़ा 47 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 02 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
IndvsSA India openers Rohit Sharm and Mayank Agarwal break 47 year old record
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने बुधवार को अपनी जमीन पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत की। विशाखापट्टनम में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की नई टेस्ट सलामी जोड़ी ने पहली बार भारतीय पारी की शुरुआत की और मैदान पर कदम रखते ही 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Trending Videos
IndvsSA India openers Rohit Sharm and Mayank Agarwal break 47 year old record
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित-मयंक की जोड़ी 47 साल के बाद पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी बनी, जिसने भारतीय जमीन पर पहली बार टेस्ट में पारी ओपन की कमान संभाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvsSA India openers Rohit Sharm and Mayank Agarwal break 47 year old record
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल पहली बार एक साथ बतौर ओपनर खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर किया था। जबकी केएल राहुल के बाहर होने की वजह से रोहित को नई लाल गेंद के खिलाफ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिली है। रोहित ने अब तक खेले 27 टेस्ट में 1585 रन बनाए हैं।
IndvsSA India openers Rohit Sharm and Mayank Agarwal break 47 year old record
रिदिमान साहा - फोटो : PTI

टीम इंडिया एक बड़े बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरी है। ऋषभ पंत की जगह विराट ने ऋद्धिमान साहा को बतौर विकेटकीपर अंतिम 11 में शामिल किया है। इसके अलावा आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी इस मुकाबले में खेल रही है। जो 2015 के टेस्ट सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मारक साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed