{"_id":"5d935e3e8ebc3e93b24e3e90","slug":"24-year-old-man-marries-81-year-old-woman-to-avoid-military-service-in-ukraine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से रचाई शादी, वजह बेहद अजीब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से रचाई शादी, वजह बेहद अजीब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूक्रेन में 24 साल के एक लड़के ने 81 साल की एक वृद्धा से शादी रचाकर सबको चौंका दिया। अलेक्जेंडेर कोंड्राट्यूक नाम के इस शख्स ने रिश्ते में अपनी 81 साल की दादी से ही शादी रचा ली।
2 of 8
यूक्रेनी सेना के जवान
- फोटो : Social media
दरअसल ऐसा लड़के ने सेना में भर्ती होने से बचने के लिए किया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लड़के की काफी आलोचना भी हो रही है, लेकिन कानूनी तौर पर उसने कोई गलती नहीं की है।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यूक्रेन के 18 से 26 साल के हर शख्स को सेना में सेवा देना अनिवार्य है। विन्नित्सा शहर निवासी अलेक्जेंडर को भी साल 2017 में इस संबंध में सेना से चिट्ठी मिली। वहां हर युवा को सेना में एक साल तक समय बिताना होता है। अलेक्जेंडर ने तय किया कि उन्हें यह सेवा नहीं देनी है और इसके लिए उसने नियमों का फायदा उठाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नियमों के अनुसार, मिलिट्री सर्विस से उन्हीं लोगों को छुट्टी मिलती है, जिनके ऊपर किसी दिव्यांग के देखभाल की जिम्मेदारी हो। अलेक्जेंडर ने इसी नियम का फायदा उठाने का सोचा और अपनी चचेरी बहन की दादी जिनायडा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सभी को चौंकाते हुए उसने उन्हें मना भी लिया। अब सभी कयास लगा रहे हैं कि 26 साल का होते ही अलेक्जेंडर जिनायडा को तलाक दे देगा।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साल 2018 में पहली बार यह मामला तब सामने आया था, जब मिलिट्री कमिश्नर ऑफिस से कोर्ट में इस शादी को रद्द करने की याचिका दायर की गई थी। सेना के अनुसार, अलेक्जेंडर ने जो दस्तावेज दिखाए, वो फर्जी हैं। लेकिन जांच में यह पाया गया कि इस दंपति ने पास के गांव में शादी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।