{"_id":"5d932add8ebc3e0131499507","slug":"indvssa-virat-kohli-needs-281-runs-to-become-the-fastest-to-achieve-21-thousands-international-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली तोड़ने जा रहे एक और रिकॉर्ड, तेंदुलकर और ब्रायन लारा रह जाएंगे पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली तोड़ने जा रहे एक और रिकॉर्ड, तेंदुलकर और ब्रायन लारा रह जाएंगे पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज विशाखापट्टनम के मैदान पर कर दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट ने कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 21 हजार रन बनाने का मौका है और इस कीर्तिमान को अपने नाम करने से कोहली मात्र कुछ रन ही दूर हैं। आइए आपको बताते हैं कि विराट को और कितने रन की दरकार है, इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social Media
कप्तान कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 हजार रन पूरे करने के लिए 281 रन की दरकार है। इस वक्त विराट के खाते में 20,719 रन हैं। विराट कोहली इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे तेज 21 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम है। दूसरे नंबर ब्रायन लारा हैं। सचिन ने 21 हजार रन तक पहुंचने के लिए 473 पारियां खेली थीं, वहीं लारा 485 पारियां खेलकर इस मुकाम तक पहुंचे थे।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान वह इस कीर्तिमान को अपने नाम पर कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
विराट ने प्रोटियाज के खिलाफ अब तक खेले नौ टेस्ट मैच में 47.37 की औसत से कुल 758 रन बनाए हैं। नौ मैच की 16 पारियों में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए है। इस टीम के खिलाफ उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी 153 रन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली ने अब तक खेले 79 टेस्ट की 135 पारियों में 57.01 कि औसत से 6749 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 25 शतक 22 अर्धशतक और छह दोहरे शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक 243 रन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।