फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gautam Adani Family: सात भाई-बहनों के साथ चॉल में रहते थे गौतम अदाणी, जानें परिवार में अब कौन क्या करता है?

Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
सार

एक समय था जब गौतम अदाणी अपने माता-पिता और सात भाई बहनों के साथ एक छोटे से चॉल में रहते थे। आज उन्हीं अदाणी के बच्चे प्राइवेट जेट में घूमते हैं। आइए जानते हैं गौतम अदाणी की पूरी कहानी। उनके परिवार के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
Gautam Adani Family: Gautam Adani lived in a chawl with seven siblings, know more about family?
अदाणी परिवार - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति गौतम अदाणी  दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं।  




एक समय था जब गौतम अदाणी अपने माता-पिता और सात भाई बहनों के साथ एक छोटे से चॉल में रहते थे। आज उन्हीं अदाणी के बच्चे प्राइवेट जेट में घूमते हैं। आइए जानते हैं गौतम अदाणी की पूरी कहानी। उनके परिवार के बारे में सबकुछ...
 
Gautam Adani Family: Gautam Adani lived in a chawl with seven siblings, know more about family?
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति? 
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है। 

अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

गौतम अदाणी ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है। अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य अमीरों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 
 
Gautam Adani Family: Gautam Adani lived in a chawl with seven siblings, know more about family?
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए गौतम अदाणी की कहानी
अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में गौतम अदाणी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था। गौतम ने शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, सेकेंड ईयर में ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 

गौतम के पिता शांतिलाल और मां का नाम शांता बेन था। गौतम के पिता कपड़े के छोटे व्यापारी थे। कहा जाता है कि तब गौतम अपने माता-पिता और भाइयों के साथ एक छोटे से चॉल में रहा करते थे। पहले शांतिलाल उत्तरी गुजरात के थरद शहर में रहते थे। परिवार बढ़ने पर परिवार संग वह पलायन कर गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Adani Family: Gautam Adani lived in a chawl with seven siblings, know more about family?
अपने भाईयों के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
भाइयों का क्या है नाम? 
गौतम के सात भाई बहन हैं। सबसे बड़े भाई मनसुखभाई अदाणी है। अन्य भाइयों में विनोद अदाणी, राजेश शांतिलाल अदाणी, महासुख अदाणी और वसंत एस अदाणी नाम है। बहन के बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं आई है। 
 
विज्ञापन
Gautam Adani Family: Gautam Adani lived in a chawl with seven siblings, know more about family?
क्रिकेट खेलते हुए गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
छोटी उम्र में मुंबई आ गए, यहीं से शुरू किया सफर 
पिता के बिजनेस में काम करने के बजाय पढ़ाई छोड़कर गौतम महज 17 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने हीरा व्यापारी महिंद्रा ब्रदर्स के यहां दो साल तक काम किया। 20 साल की उम्र में मुंबई में खुद का डायमंड ब्रोकरेज का बिजनेस शुरू किया और पहले ही साल लाखों का टर्नओवर हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed