भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। इस उपलक्ष्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान चल रहा है इसके तहत देश में चारों तरफ तिरंगे ही तिरंगे दिख रहे हैं। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की ऐतिहासिक स्मारकों की कुछ सुंदर तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में तिरंगे की रोशनी से रोशन इन स्मारकों की खूबसूरती को देखा जा सकता है। इसी क्रम में दिल्ली में भी विश्व धरोहर स्थल कुतुब मीनार तिरंगे की रोशनी से जगमग है। इसके अलावा दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हुमायूँ का मकबरा पुराना किला, सफदरजंग मकबरा, जंतर मंतर और अजमेरे गेट को भी तिरंगे से रोशन किया गया है। कुल मिलाकर आजादी के इस जश्न में कुतुब मीनार से लेकर हैदराबाद के चारमीनार तक देश की प्रमुख स्मारकों को तिरंगे रोशनाई से रोशन किया जाएगा। आईए देखते हैं इनकी कुछ की खास तस्वीरें...
India@75 Har Ghar Tiranga: देश के ऐतिहासिक स्मारक और इमारतें हुईं तिरंगे से रोशन, देखें कुछ गौरवमयी तस्वीरें
जंतर-मंतर भी रोशन हुआ तिरंगे की रोशनी से
देश के बड़े-बड़े आंदोलनों का गवाह रहा जंतर-मंतर भी तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंनें एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में विभिन्न स्मारकों और इमारतों को तिरंगे की रोशनी में जगमग देखा जा सकता है। लेखी ने ट्वीट में सबसे पहले एक शीर्षक लिखा तिरंगामयी धरोहर (भारत के राष्ट्रध्वज की इमोजी के साथ), इसके नीचे उन्होंने लिखा कि हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में एएसआई पूरे भारत में स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन कर रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हर घर तिरंगा और अमृत महोत्सव जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए, साथ में अपनी इस पोस्ट में एएसआई को टैग भी किया।
बेहद खूबसूरत दिख रहा सफदरजंग मकबरा
सफदरजंग मकबरा भी तिरंगे की रोशनी में जगमग हो रहा है। पीएम मोदी ने एएसआई के ट्वीट को शेयर करते हुए कहा कि हमारी अमूल्य विरासत और तिरंगा! यह प्रयास निश्चित रूप से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करेगा।
तिरंगे के रंग में रंगी चारमीनार
हैदराबाद की चारमीनार भी तिरंगे के रंग में लिपटी है। यहां इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। तिरंगे के रंग में रंगी चारमीनार को लोग अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।
हजार स्तंभ मंदिर की खूबसूरत तस्वीर
आजादी के 75 वर्ष के मौके पर एएसआई ने हजार स्तंभ मंदिर, हनमकोंडा की तिरंगे में जगमग हो रही तस्वीर साझा की है।
