सब्सक्राइब करें

किशोर-किशोरियों को यौन शिक्षा देगा यह ऐप

ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
Health Ministry Launches ‘SAATHIYA’ Resource Kit, Mobile App to Provide Sex Education
- फोटो : getty

उम्र के साथ होने वाले मानसिक और शारीरिक बदलाव और उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ऐप लांच किया। इसके अलावा उसी समाज से प्रशिक्षित साथिया (नेतृत्व क्षमता वाले/वाली) की मदद से किशोर-किशोरियों को जानकारी दी जाएगी। माता-पिता को भी इस संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि बढ़ते बच्चे नीम हकीम के फेर में न पड़ें।

Trending Videos

किशोर-किशोरियों को यौन शिक्षा देगा यह ऐप

Health Ministry Launches ‘SAATHIYA’ Resource Kit, Mobile App to Provide Sex Education
- फोटो : getty

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सी.के. मिश्रा ने कहा कि इस ऐप की मदद से किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिससे किशोर-किशोरियां अनजान होते हैं और कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर-किशोरियों को यौन शिक्षा देगा यह ऐप

Health Ministry Launches ‘SAATHIYA’ Resource Kit, Mobile App to Provide Sex Education
- फोटो : PIB

इस योजना के तहत 26 करोड़ किशोर-किशोरियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। ऐसे बच्चे हेल्पलाइन नंबर 18002331250 पर कॉल करके भी इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जहां यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

किशोर-किशोरियों को यौन शिक्षा देगा यह ऐप

Health Ministry Launches ‘SAATHIYA’ Resource Kit, Mobile App to Provide Sex Education
- फोटो : getty

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख से अधिक साथिया को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जो बच्चों के बीच के ही होंगे। ताकि इन बच्चों के साथ किशोर-किशोरियों शरीर में आ रहे बदलाव के बारे में बताने से संकोच न करें। हर तिमाही गांव में एक बैठक होगी और राष्ट्रीय स्तर पर एक वर्ष बाद कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed