हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
03 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव : डिप्टी सीएम केशव आज करेंगे नामांकन, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
सिराथू से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। डिप्टी सीएम के नामांकन में भाजपाई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अपना दल (एस) सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल भी नामांकन में आएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Assembly elections 2022: भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर सकता है संयुक्त किसान मोर्चा, आज करेगा मिशन यूपी का एलान
संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) पश्चिम बंगाल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर सकता है। मोर्चा बृहस्पतिवार को मिशन उत्तर प्रदेश का एलान करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बुलंदशहर: जिले में आज होगा सियासी संग्राम, अमित शाह और प्रियंका के साथ ही अखिलेश-जयंत भी भरेंगे हुंकार
सत्ता के संग्राम में बृहस्पतिवार को जिले में चार सियासी दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगे। इसके अलावा अमित शाह का डिबाई में भी कार्यक्रम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Weather Updates: आज उत्तर भारत में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बृहस्पतिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...