हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
03 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
टीकाकरण: आज दोपहर 12 बजे पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, 40 जिलों के डीएम से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार दोपहर 12 बजे एक समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पीएम मोदी उन 40 जिलों के जिलाधिकारियों से बात (वर्चुअली) करेंगे, जहां कोरोना टीकाकरण का कवरेज कम हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा: राजधानी में सबसे प्रदूषित रहा बवाना, 345 रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिल्ली-एनसीआर की हवा तीन दिन से लगातार बिगड़ रही है। 24 घंटे में एनसीआर के अधिकांश शहरों के साथ-साथ दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका बवाना 345 औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
T20 World Cup: सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए आज स्कॉटलैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दिवाली से छठ के बीच चलेंगी 25 पूजा स्पेशल, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
दिवाली से लेकर छठ के बीच होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 25 पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिय है। सभी ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन होकर जाएंगी और इन ट्रेनों में कोविड प्रोटाकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...