हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर
क्वाड देशों की पहली बैठक आज: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
क्वाड देशों, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होने वाली इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
फूंका बिगुल: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में आज से उतरेगा संयुक्त किसान मोर्चा
पश्चिम बंगाल में चल रही विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने वहां के रण में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। मोर्चा ने 12 मार्च से तीन दिन का वहां का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है जिसमें बैठक से लेकर पंचायत तक शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम आज स्वतंत्रता मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव से जुडे़ कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। पीएम अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से स्वतंत्रता मार्च या पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत-इंग्लैंड पहला टी20 आज: निगाह विश्व कप पर, सही संयोजन तलाशने में जुटी है टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज की पहली टक्कर शुक्रवार को यहां होगी। इस साल अक्तूबर में भारत में ही विश्व कप होना है और इसके लिए विराट ब्रिगेड सही संयोजन और कोर खिलाड़ियों की तलाश में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...