सब्सक्राइब करें

क्या अश्विन की होगी सीमित ओवरों की टीम में वापसी? सवाल पर भड़के विराट ने निकाली भड़ास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli ask Where would you add Ashwin when Washington does that job for the team
विराट कोहली - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने तमाम पक्षों पर अपनी राय रखी। 



 

Trending Videos
Virat kohli ask Where would you add Ashwin when Washington does that job for the team
विराट कोहली - फोटो : bcci

इसी क्रम में जब उनसे शानदार फॉर्म में चल रहे अश्विन की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो वह गुस्सा हो गए? उन्होंने कहा, 'वाशिंगटन सुंदर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। एक ही विधा के दो खिलाड़ी टीम में नहीं हो सकते। यानी सुंदर के बहुत ही खराब फॉर्म में रहने पर ही यह संभव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli ask Where would you add Ashwin when Washington does that job for the team
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

कोहली ने कहा, 'सवाल पूछते समय कुछ तर्क भी होना चाहिए। आप बताओ कि मैं अश्विन को कहां रखूं। टीम में उसके लिए कहां जगह बनती है। वाशिंगटन पहले ही से टीम में है। सवाल पूछना आसान है लेकिन पहले खुद भी उसका तर्क पता होना चाहिए।

Virat kohli ask Where would you add Ashwin when Washington does that job for the team
विराट कोहली - फोटो : social media

कोहली ने साफ तौर पर कहा कि वाशिंगटन सुंदर के अच्छा खेलने पर रविचंद्रन अश्विन के लिए सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं है। कोहली ने आगे कहा, सभी को समझना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिये हमने एक व्यवस्था बनाई है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी उसका पालन करेंगे। इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।'

विज्ञापन
Virat kohli ask Where would you add Ashwin when Washington does that job for the team
भारतीय टीम - फोटो : social media

बता दें कि भारत में इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से शुरू होगी। कप्तान ने टीम संयोजन को लेकर कुछ संकेत भी दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed