हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी-शाह ने फिर चौंकाया : गुजरात के नए सीएम चुने गए भूपेंद्र पटेल, आज दोपहर दो बजे शपथग्रहण
भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। पहली बार विधायक बने पटेल का चयन कर भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में पाटीदार समाज से संबंध रखने वाले पटेल को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तीसरी लहर से पहले नई चुनौती: महामारी के बीच निपाह, डेंगू और मलेरिया ने बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं पर भार
देश में हर दिन ऊपर-नीचे हो रही संक्रमितों की संख्या ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा सिर पर खड़ा कर दिया है। इससे बचाव के लिए देश में कोरोना टीकाकरण को तेज करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही देश भर के अस्पतालों के आगे एक गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज भी तेज बारिश के आसार, यलो अलर्ट
राजधानी में शनिवार को रिकॉर्ड दर्ज कराने के बाद सोमवार को एक बार फिर तेज बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तालिबानी खतरों से निपटने की तैयारी: सुरक्षा बलों को खास प्रशिक्षण, पाक के नापाक मंसूबों के बीच सरकार
अफगानिस्तान में इस्लामी कट्टरपंथियों के सत्ता पर काबिज होने और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में तालिबान को भेजकर अशांति फैलाने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए सरकार ने सीमा प्रहरियों और सशस्त्र पुलिस को नए सिरे से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...