हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब: सुनील जाखड़ को सीएम बनाने पर अड़ंगा, इस मंत्री ने जताई आपत्ति, आज फिर होगी विधायक दल की बैठक
पंजाब प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक रविवार को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में भी विधायकों के साथ हाईकमान द्वारा भेजे गए तीनों पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2021: दूसरे चरण का पहला मुकाबला आज, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स होंगी आमने-सामने
आईपीएल के दूसरे चरण का बिगुल बज चुका है। रविवार को इस टी20 लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने होंगी। इस लीग के जरिए खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप से पहले यूएई की परिस्थितियों को समझने का भी मौका मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा आज, केजरीवाल पहुंचेंगे हल्द्वानी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर यानी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। केजरीवाल का यह पहला हल्द्वानी दौरा है। इससे पहले वह दो बार देहरादून आ चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ब्रज में डेंगू-बुखार का कहर: भाई-बहन सहित 17 मरीजों की मौत, फिरोजाबाद में कुल मृतक संख्या 182
आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शनिवार को बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई है। ये सगे भाई-बहन थे। दोनों बच्चों का भरतपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि यहां पर दोनों बच्चों को डेंगू बताया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...