हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
मौसम बदला: सुबह-शाम होने लगी ठंड, आज फिर बिगड़ेगी दिल्ली की हवा
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में इन दिनों बदलाव जारी है। तापमान में अंतर के साथ अब सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी दस्तक महसूस हो रही है। इस कड़ी में हवा में हल्का सर्द अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को पराली का धुआं और स्थानीय स्तर पर उड़ने वाली धूल के कारण हवा में पीएम 2.0 व पीएम 10 के स्तर में इजाफा होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Ananya pandey: अनन्या पांडे से करीब सवा दो घंटे तक हुई पूछताछ, एनसीबी ने आज सुबह 11 बजे फिर से बुलाया
ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पड़ताल : आतंकी अशरफ का पॉलीग्राफी टेस्ट आज, दिल्ली में कुछ बदमाशों के संपर्क में था दहशतगर्द
दिल्ली समेत देशभर में इस समय पाकिस्तान के आतंकी व स्लीपर सेल मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आया दहशतगर्द मोहम्मद अशरफ इनके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। ऐसे में इन आतंकियों का पता करने के लिए स्पेशल सेल ने मोहम्मद अशरफ का पॉलीग्राफी टेस्ट करने का निर्णय किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एसओएल दाखिला: आज से शुरू होगी दाखिला लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। एसओएल के पांच स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 15 दिसंबर तक दाखिला ले सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
