हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
23 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच देश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8848 हो गई है। मरीजों के इलाज के लिए अम्फोटेरीसिन-बी इंजेक्शन की 23,680 वॉयल अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरत के अनुसार भेजी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यात्रियों के ध्यानार्थ : चक्रवाती तूफान की आशंका से निरस्त की गईं कई ट्रेनें
ताउते के बाद अब यास चक्रवाती तूफान ने ट्रेनों की चाल को थाम दिया है। यास चक्रवाती तूफान के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस निर्देश से यात्रियों को सफर के लिए परेशान होना पड़ेगा क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही कई ट्रेनें निरस्त हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना महामारी: केरल-तमिलनाडु में लॉकडाउन फिर बढ़ा, तेलंगाना में पुलिस को मिली पूरी छूट
देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना महामारी विकट होती जा रही है। कर्नाटक सरकार द्वारा छह जून तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद तमिलनाडु और केरल में भी 23 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : घने बादलों से रहेगी राहत, कुछ दिन 40 से कम तापमान
राजधानी में आज भी तेज हवा चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...