हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
मंथन: नड्डा ने की पीएम से मुलाकात, आज राज्य प्रभारियों के साथ बैठक में आगे की रणनीति होगी तय
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी महासचिवों और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह के साथ चुनावी राज्यों की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान पर खास तौर पर चर्चा की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नया संकट: भारत में कोरोना का एक और वैरिएंट आया सामने, सात दिन में ही कम करने लगता है वजन
अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के बाद भारत में एक और नए कोरोना वैरिएंट का खुलासा हुआ है जो सात दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है। वायरस का यह वैरिएंट ब्राजील में सबसे पहले मिला था लेकिन वहां से एक ही वैरिएंट के भारत में आने की पुष्टि की गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का हाल : ब्लैक फंगस के 70 फीसदी मरीज मधुमेह से ग्रस्त, जरूरी है नियंत्रण
राजधानी के दो बड़े अस्पतालों में ब्लैक फंगस (म्यूकॉर माइकोसिस) का इलाज करा रहे करीब 70 फीसदी मरीज मधुमेह से भी पीड़ित पाए गए हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। इससे पता चलता है कि कोरोना संक्रमण के अलावा मधुमेह भी ब्लैक फंगस होने का एक प्रमुख कारण है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना: दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु ने रियायतों के साथ बढ़ाए लॉकडाउन
देश में पिछले दो महीनों के दौरान कोरोना के दैनिक मामले शनिवार को सबसे कम दर्ज किए गए। वायरस का संक्रमण कम होने के साथ ही दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र ने भी जनता के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...