फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: जेपी नड्डा-किरेन रिजिजू से लेकर CM योगी और रेखा गुप्ता तक, तस्वीरों में देखें सियासी होली के रंग

Fri, 14 Mar 2025 02:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Mar 2025 02:52 PM IST
सार

देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली शांति और सौहार्द के साथ मनाई जा रही है। इस बीच लोगों की नजर सियासत से जुड़े लोगों पर भी है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके नेताओं ने होली की त्योहार किस अंदाज में मनाया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर होली समारोह का आयोजन किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका भस्म की पूजा कर होली की शुरुआत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। ऐसे ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। 

विज्ञापन
Holi 2025: From JP Nadda Kiren Rijiju to CM Yogi and Rekha Gupta, see the colors of political Holi in pictures
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
loader

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग, गुलाल और अबीर से रंगे लोग दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि जानीमानी हस्तियां भी जमकर रंग खेल रही हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम सियासी दिग्गजों ने जमकर होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- होली के रंग में रंगा पूरा देश; हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा त्योहार

Holi 2025: From JP Nadda Kiren Rijiju to CM Yogi and Rekha Gupta, see the colors of political Holi in pictures
किरेन रिजिजू - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खूब होली खेली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बहुत खूबसूरत तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को एकता का संदेशवाहक बताया।

Holi 2025: From JP Nadda Kiren Rijiju to CM Yogi and Rekha Gupta, see the colors of political Holi in pictures
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है। गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।'

यह भी पढ़ें- अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025: From JP Nadda Kiren Rijiju to CM Yogi and Rekha Gupta, see the colors of political Holi in pictures
जेपी नड्डा - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी होली खेली। उन्होंने कहा, 'होली की सभी देशवासियों को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली में कई रंगों का मिलन एक साथ होता है। यह एक तरीके से हमें एकता का संदेश देता है। अभी-अभी महाकुंभ का भी समापन हुआ वह भी हमें एकता का संदेश देता है। सारा देश, सारा समाज, सारा विश्व मंगलमय रहे, प्रगति करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और हम विकसित भारत की ओर चल रहे हैं। इस होली के दिन 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' इस संदेश को हम अपने साथ जोड़ते हुए सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं और समाज, देश और विश्व मंगलमय हो इसकी कामना भी करते हूं।'

विज्ञापन
Holi 2025: From JP Nadda Kiren Rijiju to CM Yogi and Rekha Gupta, see the colors of political Holi in pictures
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जेपी नड्डा। - फोटो : PTI

दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी होली के उत्सव में हिस्सा लिया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहली होली है। ऐसे में भाजपा में यह होली कई मायनों में खास है। इस बीच दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ पर है। जगह-जगह सुरक्षा कड़ी व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed