Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Huge crowds at Delhi and mumbai airports Domestic air passengers increased after November 25, know reasons
{"_id":"63983db0e8fc6130da370c21","slug":"huge-crowds-at-delhi-and-mumbai-airports-domestic-air-passengers-increased-after-november-25-know-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डों पर क्यों उमड़ रही भारी भीड़?: 25 नवंबर के बाद अचानक से बढ़ गए घरेलू यात्री, जानें दो बड़े कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाई अड्डों पर क्यों उमड़ रही भारी भीड़?: 25 नवंबर के बाद अचानक से बढ़ गए घरेलू यात्री, जानें दो बड़े कारण
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:17 PM IST
सार
सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश के तमाम बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी है? ये सिलसिला कब से शुरू हुआ? कब तक ऐसी स्थिति रहेगी? आइए समझते हैं...
कॉलमिस्ट शीला भट्ट ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही थी। शीला ने लिखा 'टर्मिनल-3 के प्रस्थान क्षेत्र में आपका स्वागत है। सिक्योरिटी चेक-इन के लिए चार लंबी लाइनें लगी हुई हैं और हर लाइन में 200 से अधिक लोग हैं। पूरी तरह से अराजकता का माहौल है।' उन्होंने आगे केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए पूछा कि ये रेलवे स्टेशन है या एयरपोर्ट?
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
इसी तरह दिशा नाम की एक युवती ने मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त आपको ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें मिल जाएंगी। इनमें अलग-अलग भारतीय एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए भारी भीड़ और देरी की शिकायत की जा रही है।
उधर, लगातार एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ और अन्य वरिष्ठ अफसरों को समन भेजा है। इन्हें 15 दिसंबर तक कमेटी के सामने पेश होने का आदेश दिया है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश के तमाम बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी है? ये सिलसिला कब से शुरू हुआ? कब तक ऐसी स्थिति रहेगी? आइए समझते हैं...
Trending Videos
2 of 7
हवाई यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
पहले इन आंकड़ों पर नजर डाल लीजिए
देश में अभी कुल 174 एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट्स और वॉटरड्रोम्स हैं। जहां, अलग-अलग तरह की फ्लाइट्स और हेलीकॉप्टर की आवाजाही होती है। इनमें ज्यादातर एयरपोटर्स हैं, जहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स उड़ाने भरती हैं। कोरोना के चलते मार्च 2020 से इस साल मार्च तक फ्लाइट्स की संख्या में काफी कमी देखी गई थी। हालांकि, धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी शुरू हुई।
आंकड़े देखें तो इस साल पिछले महीने 25 नवंबर तक इन एयरपोर्ट्स पर हर रोज दो से साढ़े तीन लाख घरेलू यात्री उड़ाने भरते थे। जबकि करीब एक से दो लाख अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भरी जाती थीं। लेकिन इसके बाद इसमें काफी तेजी आई। 27 नवंबर को केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विट कर जानकारी दी की साल 2022 में दूसरी बार 26 नवंबर को घरेलू यात्रियों की संख्या चार लाख से अधिक पहुंची है।
इसके बाद 27 और 28 नवंबर को भी घरेलू यात्रियों की संख्या चार लाख से अधिक रही। वहीं, ओवरऑल यात्रियों की संख्या करीब आठ लाख रही। दो दिसंबर से अब तक हर रोज घरेलू यात्रियों की संख्या चार से साढ़े लाख लाख तक रही है। ये लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
घरेलू उड़ान
- फोटो : अमर उजाला
कब-कब कितने यात्रियों ने भरी उड़ान?
तारीख
घरेलू यात्री
ओवरऑल यात्री
फ्लाइट्स मूवमेंट
26 नवंबर
405,963
810,461
5,519
27 नवंबर
409,831
816,682
5,483
28 नवंबर
401,128
797,912
5,524
29 नवंबर
391,014
780,102
5,549
30 नवंबर
396,935
792,700
5,490
01 दिसंबर
396,928
772,876
5,616
02 दिसंबर
405,737
807,736
5,585
03 दिसंबर
404,816
805,934
5,575
04 दिसंबर
406,780
807,587
5,531
05 दिसंबर
413,716
819,192
5,587
06 दिसंबर
403,302
806,254
5,599
07 दिसंबर
410,321
820,651
5,557
08 दिसंबर
412,577
823,897
5,662
09 दिसंबर
410,768
825,785
5,673
10 दिसंबर
414,114
827,429
5,586
11 दिसंबर
427,517
845,912
5,641
4 of 7
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
क्यों अचानक से बढ़ गए घरेलू यात्री?
इसे समझने के लिए हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड ऑफिसर पी. एस सावंत से बात की। उन्होंने कहा, 'कोरोनाकाल में पूरी दुनिया के अंदर एक ठहराव की स्थिति थी। केवल वही लोग यात्रा कर रहे थे, जिन्हें बहुत जरूरी था। अब धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। मौजूदा समय घरेलू यात्रियों के बढ़ने के दो बड़े कारण हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
टूरिज्म में बढ़ोतरी हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
1. टूरिज्म में हुआ इजाफा: साल का अंतिम महीना चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग छुट्टियों में घूमने जाते हैं। इसके चलते एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का फुटफॉल बढ़ गया है। घरेलू उड़ानों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे एयरपोर्ट्स पर देखने को मिलता है। क्योंकि ये देश के बड़े एयरपोर्ट्स हैं और यहां से हर क्षेत्र के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भरी जाती हैं। इसके अलावा इन एयरपोर्ट्स के नजदीक ही कई हिल स्टेशन हैं। अब यात्री किराया में भी काफी कमी आने लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।