{"_id":"62e64e3a986cbe0329388bb7","slug":"ias-tina-dabi-sister-ria-dabi-get-big-responsibility-as-assistant-collector-alwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ria Dabi: फिर चर्चा में टीना डाबी की IAS बहन, गहलोत सरकार ने दी नई जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ria Dabi: फिर चर्चा में टीना डाबी की IAS बहन, गहलोत सरकार ने दी नई जिम्मेदारी
राजस्थान कैडर की दो IAS बहनें टीना और रिया डाबी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ। ऐसे में 2016 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं।
पहले बड़ी बहन बनी थीं चर्चा का विषय
2 of 6
कलेक्टर टीना डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया डाबी की बड़ी बहन व आईएएस टॉपर टीना डाबी कुछ दिन पहले चर्चा का विषय बनीं थीं। उन्हें जैसलमेर का कलेक्टर नियुक्त किया गया था। इसकी जानकारी खुद टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। वह जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर बनीं हैं। हाल ही में उन्होंने आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की थी।
अब रिया को मिली यह जिम्मेदारी
3 of 6
रिया डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान की गहलोत सरकार ने रिया डाबी को अलवर में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात किया है। रिया के साथ उनके बैच के छह आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए जिले अलॉट किए गए हैं। रिया को बतौर असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (ट्रेनिंग) लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो रिया बनाएंगी ये रिकॉर्ड
4 of 6
टीना व रिया डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया डाबी का बतौर ट्रेनी अफसर कार्यकाल बेहतर रहता है तो वह एक रिकॉर्ड भी बना सकती हैं। दरअसल, इस कार्यकाल के बाद रिया को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बेहतर कार्यकाल के बाद उन्हें किसी जिले का कलेक्टर भी बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह सबसे कम उम्र में किसी जिले की कलेक्टर बन जाएंगी।
विज्ञापन
मसूरी में ट्रेनिंग कर रही हैं रिया
5 of 6
जीजा प्रदीप और बहन टीना के साथ रिया डाबी।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 2021 बैच के सभी छह आईएएस अधिकारी वर्तमान में मसूरी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 19 अगस्त को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें वहां से रिलीव किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक सितंबर को जयपुर में एचसीएम रीपा में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।