Mysterious Creature: समुद्र में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा महासागरों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां और दूसरी चीजें भी पाई जाती हैं। समुद्र में तमाम गतिविधियों पर नजर रखने वाले जीवविज्ञानी आए दिन रहस्यमयी जीवों की खोज करते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया में एक रहस्यमयी जीव मिला है। यह जीव सिडनी में समुद्र किनारे पाया गया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। देखने में अजीबोगरीब यह जीव मृत अवस्था में पाया गया है।
Mysterious Creature: ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि गहरे पानी में यह रहस्यमयी जीव रहता है और तेज लहरों में फंसने की वजह से समुद्र किनारे पहुंच गया था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिडनी में ग्रीनहिल्स बीच पर लोगों ने इस जीव को देखा था। वहां के रहने वाले विकी हेन्सन ने एक मीडिया से इसको लेकर बात की है।
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह कुत्ते को टहलाने के दौरान इस जीव को देखा था। एक शख्स ने बताया कि पहले वह इस जीव के पास जाने से डर रहा था, लेकिन कोई हरकत नहीं होने के बाद उसके पास पहुंचा। इस जीव के शरीर की बनावट अजीबोगरीब थी।
एक स्थानीय महिला ने इस रहस्यजीव को समुद्र किनारे चलते हुए देखने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह डरावना जीव है। महिला ने उम्मीद जताई है कि समुद्र में आने वाला ज्वार जीव को बहाकर ले जाएगा। ग्रीनहिल्स बीच पर इस जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों का कहना कि उन्होंने इस तरह के जीव कभी नहीं देखे थे और लोग हैरत में पड़ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री वैज्ञानिकों ने इस जीव को अपने पास रख लिया है। वह अब इस जीव के प्रजाति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं कि इस जीव की मौत कैसे हुई। इससे पहले भी जीव विज्ञानियों ने समुद्र में कई रहस्यमयी जीव खोजे हैं जिनको देखने के बाद वह हैरत में पड़ गए थे।